एक्सप्लोरर

खाली जेब पाकिस्तान के साथ सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने किया 20 अरब डॉलर का समझौता

सऊदी क्राउन के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सहयोग के लिए 20 अरब डॉलर के समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. साथ ही उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि पाकिस्तान आने वाले भविष्य में एक बहुत ही महत्वपूर्ण देश बनने जा रहा है.

इस्लामाबाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान के आर्थिक भविष्य पर कहा कि उनका देश प्रधानमंत्री इमरान खान जैसे नेतृत्व के साथ विभिन्न क्षेत्रों में इस्लामाबाद साथ साझेदारी की इंतजार कर रहा था. 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, क्राउन प्रिंस ने यहां पहुंचने के बाद रविवार रात प्रधानमंत्री आवास पर एक रात्रिभोज को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सभी सऊदी लोगों का एक 'प्रिय देश' रहा है और दोनों देश कठिन और अच्छे समय में एक साथ चले हैं.

क्राउन प्रिंस ने कहा, "हम मानते हैं कि पाकिस्तान आने वाले भविष्य में एक बहुत ही महत्वपूर्ण देश बनने जा रहा है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उसका हिस्सा हों." उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के पास आज एक महान नेतृत्व है जिसके नेतृत्व में उसका भविष्य महान होगा." उन्होंने कहा कि उनका देश आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा क्षेत्रों में पाकिस्तान के साथ सहयोग करेगा. हम अपने क्षेत्र पर विश्वास करते हैं इसीलिए हम यहां निवेश कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में 4 दिन में 45वीं शहादत, आतंकियों के साथ मुठभेड़ में मेजर समेत 4 जवान शहीद

पाकिस्तान और साऊदी में हुआ 20 अरब डॉलर का समझौता

मोहम्मद बिन सलमान ने कहा, "मेरे क्राउन प्रिंस (2017 में) बनने के बाद से पूर्व की ओर मेरा पहला दौरा है." रात्रिभोज से पहले दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग के लिए 20 अरब डॉलर के समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. इन सौदों में रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों में निवेश के अवसरों की खोज, खेल के क्षेत्र में सहयोग, सऊदी माल के आयात के लिए वित्तपोषण समझौता, बिजली उत्पादन की परियोजनाएं और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विकास शामिल है.

अगर आप पुलवामा के शहीद परिवारों की मदद करना चाहते हैं तो बिना धोखा खाए इन प्लेटफॉर्म के जरिए भेजे पैसे

जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे क्राउन प्रिंस

प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वागत समारोह में अपने भाषण के दौरान कहा कि सऊदी अरब पाकिस्तान का हमेशा 'दोस्त' रहा है. उन्होंने रियाद को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपेक) और बीजिंग के साथ पाकिस्तान के करीबी संबंधों से लाभ उठाने के लिए भी आमंत्रित किया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्राउन प्रिंस रविवार शाम रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पहुंचे. यहां उनके स्वागत के लिए प्रधानमंत्री, सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और अन्य वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मौजूद थे. पाकिस्तान के बाद मोहम्मद बिन सलमान भारत आएंगे जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.) CRPF के सबसे बड़े सेंटर से ग्राउंड रिपोर्ट: 'ना भूलेंगे ना माफ करेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget