एक्सप्लोरर

Odisha: ओडिशा के गांव में अचानक लाखों की संख्या में जहरीली लाल चीटियों ने बोला धावा, डर के मारे घर छोड़कर भागे लोग

Odisha Floods: बाढ़ से बेहाल ओडिशा के एक गांव में लाखों की संख्या में जहरीली लाल चीटियों ने धावा बोल दिया है. इसे देखकर गांव के लोग डर के मारे घर छोड़कर भाग गए हैं.

Odisha Floods: ओडिशा में पुरी जिले (Puri District) के ब्राह्मनशाही गांव में बारिश (Rain) के बाद लाखों की संख्या में लाल चीटियों (Red Ants) ने धावा बोल दिया है जिसकी वजह से ग्रामीणों को पलायन करना पड़ा है. वहीं वैज्ञानिकों को जहरीली चीटियों (Poisonous Ants) की इस सेना से निजात पाने के लिए अभियान चलाना पड़ा है. गांव में हर जगह पर इन चीटियों का बसेरा दिख रहा है जिनमें घर, सड़कें, मैदान और पेड़ तक शामिल हैं जिसकी वजह से यहां की आम जिंदगी पटरी से उतर गई है. कई लोगों को चीटियों ने अपना शिकार बनाया है जिसकी वजह से उनकी त्वचा में सूजन और खुश्की आ गई है.

चीटियों ने मवेशियों-छिपकलियों को बनाया है शिकार

यहां तक कि चीटियों ने मवेशियों और छिपकलियों को भी नहीं छोड़ा है. स्थिति ऐसी है कि ग्रामीण अब बैठने और सोने से पहले अपने चारों ओर कीटनाशक का घेरा बनाते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के तीन परिवारों ने चीटियों से तंग आकर गांव छोड़ दिया है और अपने रिश्तेदारों के घर रह रहे हैं. लोकनाथ दास नामक ग्रामीण ने बताया कि पहले भी गांव में बाढ़ आती थी, लेकिन कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी गई.

अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां रह रही रेणुबाला दास ने बताया, ‘‘चीटियों ने हमारी जिंदगी नारकीय बना दी है। हम न तो ठीक से बैठ पा रहे हैं और न खा पा रहे हैं. बच्चे भी चीटियों के डर से पढ़ नहीं पा रहे हैं.’’

बड़ी संख्या में चीटियों को देख वैज्ञानिकों के भी उड़े होश

इसी बीच, ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ओयूएटी) और जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए अभियान चलाया है. ओयूएटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक संजय मोहंती ने बताया कि गांव नदी और झाड़ियों युक्त जंगल से घिरा है. उन्होंने बताया, ‘‘नदी किनारे और झाड़ियों में रहने वाली चीटियों ने गांव की ओर पलायन किया है क्योंकि उनके निवास स्थान पानी में डूब गए थे.’’

वैज्ञानिकों ने निकाली ये तरकीब

मोहंती ने कहा कि यह गांव में नयी परिपाटी है जहां पर करीब 100 परिवार रहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हम उस स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां से चीटियां आ रही हैं. एक बार स्थान का पता लगने के बाद उसके दो मीटर के दायरे में कीटनाशकों का छिड़काव किया जा सकता है. इस समस्या को खत्म करने के लिए हमारा प्राथमिक लक्ष्य रानी चीटियों का पता लगाकर उन्हें मारना है क्योंकि वे ही इलाके में चीटियों के विस्फोट के लिए जिम्मेदार हैं.’’

ये भी पढ़ें:
MP: निवाले पर डाका! मध्य प्रदेश में हुआ 110 करोड़ रुपये का पोषण आहार घोटाला, CAG रिपोर्ट से खुलासा

Covid Vaccine: देश को मिली पहली नेजल वैक्सीन, भारत बायोटेक की इंट्रानैसल को DCGI ने दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विश्वगुरु की हग्लोमेसी फेल!’ पाकिस्तान में US-ईरान शांति वार्ता को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
‘विश्वगुरु की हग्लोमेसी फेल!’ पाकिस्तान में US-ईरान शांति वार्ता को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
US Iran War Talk: 'अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो...', अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया
'अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो...', अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर थरूर ने PAK को जमकर धोया
Explained: अंडरगारमेंट्स से लेकर मलाश्य के अंदर... जानें कहां-कहां सोना छिपाकर भारत लाया गया?
अंडरगारमेंट्स से लेकर मलाश्य के अंदर... जानें कहां-कहां सोना छिपाकर भारत लाया गया?
लड़की ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव तो भड़का शख्स, लगा दिया HIV संक्रमित इंजेक्शन, घबराई लड़की ने कर लिया सुसाइड
लड़की ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव तो भड़का शख्स, लगा दिया HIV संक्रमित इंजेक्शन, घबराई लड़की ने कर लिया सुसाइड

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर
क्या राजस्थान रॉयल्स ने बढ़ाई है वैभव सूर्यवंशी की सैलरी? IPL 2026 में इस क्रिकेटर को कितना पैसा मिलेगा
क्या राजस्थान रॉयल्स ने बढ़ाई वैभव सूर्यवंशी की सैलरी? IPL 2026 में कितना पैसा मिलेगा
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
Explained: अंडरगारमेंट्स से लेकर मलाश्य के अंदर... जानें कहां-कहां सोना छिपाकर भारत लाया गया?
अंडरगारमेंट्स से लेकर मलाश्य के अंदर... जानें कहां-कहां सोना छिपाकर भारत लाया गया?
बदलते मौसम में कहीं खो न जाए आम की मिठास, किसान कर सकते हैं ये 5 उपाय
बदलते मौसम में कहीं खो न जाए आम की मिठास, किसान कर सकते हैं ये 5 उपाय
म्यूजिक स्कूल को आखिरी अलविदा, बम की आवाजों के बीच ईरानी शिक्षक ने बजाई इमोशनल धुन, वीडियो देख रो पड़े यूजर्स
म्यूजिक स्कूल को आखिरी अलविदा, बम की आवाजों के बीच ईरानी शिक्षक ने बजाई इमोशनल धुन, वीडियो देख रो पड़े यूजर्स
Embed widget