एक्सप्लोरर

पाकिस्तानियों के लिए सऊदी अरब का बड़ा फैसला, उमराह के लिए जाने से पहले हर हाल में करना होगा ये काम

Saudi Arabia News: पाकिस्तान से उमराह करने के लिए जाने वालों लोगों के लिए सऊदी अरब ने नए नियम बना दिए हैं. इस नियम के अनुसार, अब यात्रियों को पोलियो की वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगानी होगी.

Saudi Arabia News: पाकिस्तान से उमराह के लिए सऊदी अरब आने वाले लोगों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है. इन लोगों के लिए पोलियो टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया गया है. सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने इसको लेकर औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इसके बाद अब  उमराह के लिए जा रहे हर पाकिस्तानी को पोलियो टीकाकरण का सर्टिफिकेट दिखाना पड़ेगा. 

दरअसल, पोलियो प्रभावित पाकिस्तान से बहुत से यात्री बिना पोलियो टीकाकरण के उमराह के लिए जा रहे हैं. इस वजह से सऊदी अरब ने ये कदम उठाया है. यह नया निर्णय उमराह के साथ-साथ यात्रा/पर्यटक और व्यावसायिक वीजा पर सऊदी अरब आने वाले यात्रियों पर भी लागू होगा.

नागरिकों को दिए गए निर्देश 

पाकिस्तान की निजी विमानन कंपनी एयरब्लू ने कहा कि इकामा धारकों और सऊदी नागरिकों को खाड़ी देश में प्रवेश करते समय इस शर्त से छूट दी गई है. एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "यात्रियों को सऊदी अरब पहुंचने से कम से कम चार सप्ताह पहले या तो पिछले 12 महीनों के भीतर आईपीवी (निष्क्रिय पोलियो वैक्सीन) की खुराक या पिछले छह महीनों के भीतर ओपीवी (ओरल पोलियो वैक्सीन) की खुराक प्राप्त करना आवश्यक है."

विमान से उतार दिए गए थे सैकड़ों उमराह तीर्थयात्री

khaleej Times की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों उमराह तीर्थयात्रियों को पोलियो वैक्सीन न लगवाने के कारण विमान से उतार दिया गया. हर साल लाखों पाकिस्तानी सऊदी अरब की यात्रा करते हैं. अब उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही तैयारी करनी होगी कि वे नए वैक्सीन विनियमन का अनुपालन कर रहे हैं. पिछले सप्ताह, सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक नया परिपत्र जारी कर उमराह यात्रियों के लिए मेनिन्जाइटिस वैक्सीन की आवश्यकता को समाप्त कर दिया. 

पाकिस्तान में फैल रहा है पोलियों का वायरस 

दुनिया के लगभग हर देश में इस समय पोलियो की बीमारी खत्म हो गई है, लेकिन पाकिस्तान दुनिया के उन अंतिम दो देशों में है जहां पोलियो अभी भी महामारी बनी हुई है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो खत्म नहीं हुआ है. पाकिस्तान में पोलियो के मामले बढ़े हैं. पाकिस्तान में 2023 में जहां पोलियों के सिर्फ 6 मामले सामने आए थे. वहीं, 2024 में इसके 73 मामले सामने आए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget