एक्सप्लोरर

सोने की नक्काशी, आलीशान सुइट्स! रेगिस्तान की रेत पर दौड़ेगी सऊदी अरब की ‘ड्रीम ऑफ द डेजर्ट’ लग्जरी ट्रेन

Saudi Arabia Vision : मिडिल ईस्ट की पहली लग्जरी ट्रेन ‘ड्रीम ऑफ द डेजर्ट’ जल्द ही शुरू होने वाली है. सऊदी की ड्रीम ऑफ द डेजर्ट लग्जरी ट्रेन अपनी पहली यात्रा को 2026 के अंत तक शुरू करने वाली है.

Saudi Arabia’s Dream of the Desert Luxury Train : सऊदी अरब अपने देश में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मिडिल ईस्ट की पहली लग्जरी ट्रेन ‘ड्रीम ऑफ द डेजर्ट’ को जल्द ही शुरू करने वाला है. सऊदी अरब की ड्रीम ऑफ द डेजर्ट लग्जरी ट्रेन अपनी पहली यात्रा को अगले साल 2026 के अंत तक शुरू करने वाली है, जो कि देश के कई खूबसूरत रेगिस्तानी नजारों से होकर गुजरेगी.

यह लग्जरी ट्रेन देश में मौजूद रेल लाइनों का इस्तेमाल करके रियाद से अपने 1300 किलोमीटर की यात्रा को शुरू करके उत्तर में जॉर्डन की बॉर्डर के पास अल-कुरैयत तक की यात्रा कराएगा. कोंडे नास्ट ट्रैवेलर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक से दो दिन की इस लग्जरी यात्रा में अल-कासिम, हेल और अल-जौफ के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे. इसके अलावा इस दौरान किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज के नेचर रिजर्व की सीमा से होकर भी गुजरेगी.

इटली की कंपनी ने ट्रेन को किया तैयार

इस खूबसूरत लग्जरी ट्रेन को इटली की हॉस्पिटैलिटी कंपनी आर्सनेल ग्रुप ने बनाया है, जिसे सऊदी अरब रेलवे द्वारा कमिशन किया गया है. इस ट्रेन में 14 कोच होंगे, जिसमें 34 लग्जरियस सुइट होंगे. इस ट्रेन की इंटेरियर मे पहली झलक में ट्रेन की सुनहरी छतें, टाइल-फ्रंटेड बार, वेल्वेट बैंक्वेट और सऊदी अरब की परंपराओं की दिखाने वाली चीजों को दिखाया गया है, जिसे लेबनानी आर्किटेक्ट अलाइन असर डीअम्मान ने तैयार की गई है.

ट्रेन के बारे में क्या बोले सऊदी के ट्रांसपोर्ट मंत्री?

सऊदी अरब के ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स सर्विसेज मंत्री और SAR के चेयरमैन H.E. Eng. सलेह बिन नासिर अल-जस्सर ने प्रोजेक्ट के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया है. उन्होंने कहा, “नेशनल ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक स्ट्रेटजी का उद्देश्य एक इंटिग्रेटेड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को डेवलप करना है, जो सऊदी अरब के पोजिशन को एक ग्लोबल लॉजिस्टिक हब के रूप में मजबूत करेगा.”

उन्होंने कहा, “ड्रीम ऑफ द डेजर्ट ट्रेन हमारे विजन की प्रतिबद्धता का सबूत है. जो ट्रांसपोर्ट और टूरिज्म सेक्टर्स दोनों क्षेत्रों को डेवलप करने के लिए इनोवेटिव समाधान देती है. इसके अलावा ये लग्जरी ट्रेन प्रोजेक्ट वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रकचर बनाने के लिए किंगडम के महत्वाकांक्षी पहल को भी दर्शाता है. साथ ही सऊदी अरब को एक प्रीमीयर ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर पेश करता है. यह ट्रेन लग्जरी, इनोवेशन के साथ सांस्कृतिक प्रमाणिकता को एक साथ लाती है, जिससे रेल यात्रा में एक नया स्टैंडर्ड सेट करता है.”

यह भी पढे़ंः चीन की नींद हराम कर देगा भारतीय सेना का ‘जोरावर’! Type 15 लाइट टैंक के मुकाबले कितना दमदार, जानें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget