एक्सप्लोरर

'आतंकवादियों को कोई छूट नहीं, एक साथ आए दुनिया', यूएन मुख्यालय में एस जयशंकर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

S Jaishankar on Terrorism: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि राज्य प्रायोजित आतंकवाद को उजागर किया जाना चाहिए और उसकी गिनती की जानी चाहिए. उन्होंने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी.

S Jaishankar on Terrorism: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार (30 जून 2025) को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आतंकवाद पर आधारित प्रदर्शनी द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आतंकवाद संयुक्त राष्ट्र के सभी सिद्धांतों के विपरीत और मानवता के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है.

यूएन मुख्यालय में एस जयशंकर ने पाकिस्तान को धोया

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए विदेश मंत्री ने कहा, "इस सभा के जरिए हम आतंकवाद के शिकार परिवारों और प्रियजनों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं. जब कोई देश अपने पड़ोसी देश के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन करता है तो यह कई तरह की अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देता है. इसे सार्वजनिक रूप से उजागर करना जरूरी है."

आतंकवादियों को कोई छूट नहीं- एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, "पांच सप्ताह पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा की थी. UNSC ने मांग की थी कि इसके अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाए और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए. दुनिया को कुछ बुनियादी अवधारणाओं पर एक साथ आना चाहिए. आतंकवादियों को कोई छूट नहीं दी जाएगी. परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकना चाहिए. राज्य प्रायोजित आतंकवाद को उजागर किया जाना चाहिए और उसकी गिनती की जानी चाहिए."

आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "यह प्रदर्शनी उन लोगों को आवाज देने का एक विनम्र, लेकिन दृढ़ प्रयास है जो अब बोल नहीं सकते. उन लोगों को श्रद्धांजलि है जो हमसे दूर हो गए हैं और आतंकवाद के कहर से तबाह हो गए. इस सभा के जरिए हम आतंकवाद के शिकार परिवारों और प्रियजनों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं."

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति को लेकर चर्चा होगी

देश मंत्रालय के अनुसार विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के आमंत्रण पर 30 जून से 2 जुलाई तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे. यहं वे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे. क्वाड में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान सदस्य हैं. यह एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget