एक्सप्लोरर

'अच्छी शुरुआत', दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री से मिलकर बोले एस. जयशंकर

एस. जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज सियोल में राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक चांग हो-जिन से मिला. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में परस्पर हित तथा सम-सामयिक क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर सार्थक वार्ता हुई.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (5 मार्च) को दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान डक-सू से भेंट की और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की. जयशंकर दक्षिण कोरिया और जापान की चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में यहां आए हैं. वह अपनी इस यात्रा के दौरान दक्षिण कोरियाई समकक्ष चो ताई-युल के साथ 10वीं भारत-दक्षिण कोरिया संयुक्त आयोग (JCM) बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.

जयशंकर ने X पर पोस्ट किया, 'सियोल में आज दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान डक-सू से भेंट कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों के प्रति उनकी सकारात्मक भावना की प्रशंसा करता हूं और कल होने वाली संयुक्त आयोग की 10 वीं बैठक से पहले उनके मार्गदर्शन के महत्व को स्वीकारता हूं.'

जयशंकर की इस यात्रा से पहले नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि जेसीएम में द्विपक्षीय सहयोग के समूचे दायरे की समग्र समीक्षा होने और उसे और मजबूत करने के अवसरों को खंगाले जाने की संभावना है. मंत्रालय का कहना था कि जेसीएम दोनों पक्षों को परस्पर हित के द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का मौका भी प्रदान करेगा. दक्षिण कोरियाई प्रधानमंत्री से मुलाकात करने से पहले जयशंकर ने वहां के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चांग हो-जिन से भेंट की और उनके साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में परस्पर हित के विषयों तथा सम-सामयिक क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर सार्थक वार्ता की.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मेरी दक्षिण कोरिया की यात्रा की अच्छी शुरुआत हुई. आज सियोल में राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक चांग हो-जिन से मिला. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में परस्पर हित तथा सम-सामयिक क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर उनके साथ सार्थक वार्ता हुई.' जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के व्यापार, उद्योग एवं ऊर्जा मंत्री ऐन डूकजेउन से भी भेंट की. उन्होंने कहा, 'उनके साथ अपने व्यापारिक एवं आर्थिक सहयोग खासकर वर्तमान एवं भावी सहयोग पर व्यापक चर्चा हुई जो भारत-दक्षिण कोरिया संबंध के केंद्र में है.'

उन्होंने दक्षिण कोरिया के थिंक टैंक के प्रतिनिधियों के साथ भी रोचक वार्तालाप की. जयशंकर ने कहा, 'हमारे दोनों देशों के परस्पर हित बढ़ने के साथ हमारा विचार-विमर्श एवं संवाद बढ़ेगा ही.' इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री के भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करने की संभावना है. भारत एवं दक्षिण कोरिया के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी का विस्तार सहयोग के विविध क्षेत्रों में हुआ है जिसमें व्यापार, निवेश, रक्षा, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा संस्कृति शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:-
India-Pakistan Relations: भारत के खिलाफ PM शहबाज शरीफ ने उगला जहर तो खुद पाकिस्तानी एक्टिविस्ट ने खोल दी पोल, बताया झूठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget