एक्सप्लोरर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बोले- नहीं हो सकता थर्ड वर्ल्ड वॉर, बताई ये खास वजह

रूस ने डिफेंडर के कदम की निंदा करते हुए इसे भड़काने वाला बताया और चेतावनी दी कि अगली बार यदि उन्होंने रूस की सेना के संकल्प की परीक्षा लेने का प्रयास किया तो पोतों को निशाना बनाया जा सकता है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पिछले सप्ताह काला सागर की घटना के दौरान ब्रिटेन के विध्वंसक पोत के साथ अमेरिका का निगरानी विमान भी काम कर रहा था. मॉस्को ने कहा कि इसके एक पोत ने चेतावनी स्वरूप गोलीबारी की और 23 जून को ब्रिटेन के विध्वंसक पोत डिफेंडर के रास्ते में युद्धक विमानों ने बम गिराए ताकि क्रीमिया प्रायद्वीप के नजदीक से वह पोत बाहर निकल जाए. ब्रिटेन ने इन घटनाओं से इंकार किया और कहा कि उसके पोत पर गोलीबारी नहीं हुई और वह यूक्रेन की जल सीमा में था.

यह पूछने पर कि क्या इस घटना से तृतीय विश्व युद्ध छिड़ सकता है तो पुतिन ने कहा कि यदि रूस ने ब्रिटेन के युद्धपोत को मार के डूबा भी दिया होता तो इसकी संभावना नहीं है क्योंकि पश्चिमी ताकतों को पता है कि वैश्विक लड़ाई में वे नहीं जीत सकते हैं.

पुतिन ने बुधवार को लंबे लाइव कॉल-इन शो में कहा कि अमेरिकी विमान का मिशन संभवत: ब्रिटिश विध्वंसक पोत को रूसी सेना की तरफ से मिलने वाली प्रतिक्रिया पर नजर रखना था. उन्होंने कहा कि मॉस्को को अमेरिका की मंशा का पता है और संवेदनशील आंकड़ों का खुलासा करने से बचने के लिए उसी के मुताबिक जवाब दिया गया.

ब्रिटेन ने पिछले बुधवार की घटना के बारे में कहा कि उसका पोत डिफेंडर अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यात्रा मार्ग से नियमित परिचालन पर था और क्रीमिया के नजदीक यूक्रेन की जल सीमा में था. दुनिया के अधिकतर देशों की तरह ब्रिटेन भी क्रीमिया को यूक्रेन का हिस्सा मानता है जबकि रूस ने इस प्रायद्वीप को अलग कर दिया था.

रूस ने डिफेंडर के कदम की निंदा करते हुए इसे भड़काने वाला बताया और चेतावनी दी कि अगली बार यदि उन्होंने रूस की सेना के संकल्प की परीक्षा लेने का प्रयास किया तो घुसपैठ करने वाले पोतों को निशाना बनाया जा सकता है.

यूक्रेन के साथ चल रही रस्साकशी से जुड़े एक सवाल पर पुतिन ने कहा कि रूस और यूक्रेन के लोग लंबे समय से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं लेकिन यूक्रेन का नेतृत्व रूस से वैर भाव रखता है. लंबे कॉल इन शो के दौरान रूस के राष्ट्रपति ने अधिकतर समय घरेलू मुद्दों पर बातचीत की. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए संक्रमण में बढ़ोतरी होने के बावजूद देशव्यापी लॉकडाउन से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: काला सागर में घुसे ब्रिटेन पोत पर रूसी राष्ट्रपति का खुलासा, बोले- अमेरिका का खुफिया विमान भी कर रहा था काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget