एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- 20 साल लंबी लड़ाई के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में 'शून्य' हासिल किया

Vladimir Putin On US Exit: रूस दस साल तक अफगानिस्तान में युद्ध लड़ता रहा और 1989 में सोवियत सैनिकों की वापसी हुई. रूस ने पिछले कुछ वर्षों में मध्यस्थ के रूप में राजनयिक वापसी की है.

Vladimir Putin On US Exit: अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और वहां की सत्ता पर पूरी तरह से तालिबान के कब्जे के बाद अफगान लोगों में काफी डर बना हुआ है. लोग न सिर्फ अपने और अपने परिवार के भविष्य बल्कि जान की सुरक्षा को लेकर चिंता कर रहे हैं. इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अफगानिस्तान से इस हाल में अमेरिका की वापसी की भारी आलोचना की है. राष्ट्रपति पुतिन ने अफगानिस्तान में अमेरिका की भागीदारी की आलोचना करते हुए दावा किया कि वहां उसने अपनी 20 साल लंबी सैन्य उपस्थिति से "शून्य" हासिल किया है.

रूस के राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा कि 20 वर्षों तक, अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में"... वहां रहने वाले लोगों को सभ्य बनाने की कोशिश कर रही थी. इसका परिणाम व्यापक त्रासदी, व्यापक नुकसान के रूप में सामने आया.. यह नुकसान दोनों को हुआ, ये सब करने वाले अमेरिका को और इससे भी अधिक अफगानिस्तान के निवासियों को. परिणाम, अगर नकारात्मक नहीं तो शून्य है.’’

पुतिन ने कहा कि "बाहर से कुछ थोपना असंभव है. अगर कोई किसी के लिए कुछ करता है, तो उन्हें उन लोगों के इतिहास, संस्कृति, जीवन दर्शन के बारे में जानकारी लेनी चाहिए... उनकी परंपराओं का सम्मान करना चाहिए.’’ रूस दस साल तक अफगानिस्तान में युद्ध लड़ता रहा और 1989 में सोवियत सैनिकों की वापसी हुई. रूस ने पिछले कुछ वर्षों में मध्यस्थ के रूप में राजनयिक वापसी की है.

अफगानिस्तान सीमा पर लगी भीड़

काबुल एयरपोर्ट से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और उसे बंद किए जाने के बाद अब भारी संख्या में लोग बॉर्डर का रुख कर रहे हैं. तालिबान का पूरी तरह से अफगानिस्तान पर नियंत्रण हो चुका है. बुधवार को अफगानिस्तान की सीमा पर लोगों की काफी लंबी लाइन देखी गई. सोमवार को अमेरिकी सैनिकों ने पूरी तरह से वापसी कर ली. इससे पहले, पिछले करीब 20 सालों के दौरान पश्चिमी देशों की मदद करने वाले भारी संख्या में अफगान लोगों वहां से अमेरिका ने एयरलिफ्ट कराया गया.

इधर, अब तालिबान का पूरा ध्यान बैंक, अस्पताल और सरकारी तंत्र को चलाने पर है. काबुल हवाई अड्डे के बंद होने के बाद, तालिबान के प्रतिशोध से डरने वाले अफ़गानों की मदद करने के लिए निजी तौर पर ईरान, पाकिस्तान और मध्य एशियाई देशों के साथ लगती सीमाओं से उन लोगों को पार के लिए सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

तोरखाम जो कि पाकिस्तान के खैबर पास से लगता हुआ इलाका है, वहां पर लोग वहां से निकलने के इंतजार में खड़े हैं. रॉयटर्स के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया- “पाकिस्तान आने के लिए अफगानिस्तान की तरफ भारी संख्या में लोग गेट के खुलने का इंतजार कर रहे हैं.” एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- इरान से लगती हुई सीमा पर इस्लाम कला पोस्ट के पास हजारों की संख्या में लोग खड़े हैं.

ये भी पढ़ें:

Afghanistan Crisis: काबुल एयरपोर्ट बंद होने के बाद अफगानिस्तान सीमा पर देश छोड़ने वालों की लगी भारी भीड़

Omar On Taliban: तालिबान से बात करने पर उमर अब्दुल्ला ने साधा केन्द्र पर निशाना, पूछा- क्या आप उसे मानते हैं आतंकी संगठन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget