एक्सप्लोरर

रूस में लापता हुए विमान का मिला मलबा, सवार सभी 28 लोगों के मारे जाने की आशंका

रूसी मीडिया की खबरों के अनुसार दुर्घटना में विमान में सवार 28 लोगों में से एक भी जीवित नहीं बचा. पलाना शहर के लिए 22 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के साथ विमान ने उड़ान भरी थी.

मॉस्को. रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कमचात्का में मंगलवार को लापता हो गये एक विमान का हिस्सा उस हवाईअड्डे के रनवे से कुछ किलोमीटर दूर मिला है, जहां विमान को उतरना था. इस पर सवार सभी 28 लोगों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की गई है.

एंतोनोव एएन-26 विमान को खराब मौसम के बीच उतरना था, तभी यह रडार से ओझल हो गया. कमचात्का के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रूस की सरकारी विमानन एजेंसी रोजावियात्सिया ने कहा कि विमान के हिस्से हवाईअड्डे के रनवे से करीब तीन मील (पांच किलोमीटर) दूर समुद्र तट के पास से मिले.

रूस के पैसिफिक फ्लीट ने समाचार एजेंसियों को बताया कि विमान का मुख्य हिस्सा एक पहाड़ की तलहटी में मिला और बाकी हिस्सा ओखोत्स्क समुद्र में तैरता हुआ मिला. कमचात्का एविएशन एंटरप्राइज के उप-निदेशक सर्जेई गोर्ब ने कहा कि विमान एक समुद्री चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जो इसके उतरने के रास्ते में नहीं पड़नी थी.

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास की खबर के अनुसार, विमान 1982 से सेवा में था. कंपनी के निदेशक एलेक्सी खाबारोव ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी को बताया कि पेत्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की से उड़ान भरने से पहले विमान में तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी.

रूसी मीडिया की खबरों के अनुसार दुर्घटना में विमान में सवार 28 लोगों में से एक भी जीवित नहीं बचा. पलाना शहर के लिए 22 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के साथ विमान ने उड़ान भरी थी. हालांकि अभी तक एक भी शव नहीं मिला है और खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मामले में जांच शुरू हो गयी है. कमचात्का सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पलाना की स्थानीय सरकार के प्रमुख ओल्गा मोखिरेवा विमान में सवार थे. पलाना शहर में बचाव और तलाशी अभियान जारी है लेकिन एक जटिल पर्वतीय हिस्से की वजह से इस काम में रुकावट आ रही है.

तास की खबर के अनुसार कमचात्का एविएशन एंटरप्राइज का एक एंतोनोव एएन-28 विमान 2012 में पेत्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की से उसी मार्ग पर उड़ान भरने के दौरान पलाना में उतरने से पहले पर्वतीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिस मार्ग में मंगलवार का हादसा हुआ. उस विमान में 14 लोग सवार थे जिनमें से 10 की मौत हो गयी थी. घटना में मारे गये दोनों पायलट के खून के नमूने में शराब के अंश मिले थे.

ये भी पढ़ें: रूस में यात्रियों से भरे विमान से टूटा संपर्क, समुद्र में डूबने की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दर्दनाक हादसा, बस के खाई में गिरने से 40 यात्रियों की मौत, कई घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दर्दनाक हादसा, बस के खाई में गिरने से 40 यात्रियों की मौत, कई घायल
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
जापान की PM सानाए ताकाइची ने भारत से दिया ऐसा मैसेज, चीन को लग गई आग, कहा - 'यह एजेंडा...'
जापान की PM सानाए ताकाइची ने भारत से दिया ऐसा मैसेज, चीन को लग गई आग, कहा - 'यह एजेंडा...'
'रोने दो, पानी मत छोड़ो...' IWT पर भारत के साथ खड़ा हुआ अफगानिस्तान, पाकिस्तान की जमकर की बेइज्जती
'रोने दो, पानी मत छोड़ो...' IWT पर भारत के साथ खड़ा हुआ अफगानिस्तान, पाकिस्तान की जमकर की बेइज्जती

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BAT- BMS Chinese App: ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
IND vs ENG: कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मैनचेस्टर पहुंचते ही मासूम अंदाज ने जीता दिल
IND vs ENG: कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मैनचेस्टर पहुंचते ही मासूम अंदाज ने जीता दिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget