एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: जंग की भयावह तस्वीर, बमबारी और मिसाइल हमलों के बीच 6 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन से भागे

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक हथियारबंद वाहनों और आर्टिलरी से हमला किया है. वहीं अमेरिका समेत अन्य समर्थक देशों ने कहा है कि वह रूस की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के लिए और प्रतिबंध लगाएंगे. 

रूस और यूक्रेन की जंग का आज छठा दिन है. रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक हथियारबंद वाहनों और आर्टिलरी से हमला किया है. वहीं अमेरिका समेत अन्य समर्थक देशों ने कहा है कि वह रूस की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के लिए और प्रतिबंध लगाएंगे. 

अब तक 6,60,000 से ज्यादा लोग दूसरे देशों में भाग चुके हैं. यूएन की रिफ्यूजी एजेंसी ने कहा कि अकेले पड़ोसी देश पोलैंड में 4 लाख लोगों ने शरण ली है. अब तक 350 नागरिक लड़ाई में मारे जा चुके हैं. 

जंग के छठे दिन रूस ने यूक्रेन से दूसरे बड़े शहर खारकीव पर हमला बोला. रूसी आर्मी ने खारकीव में एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग को उड़ा दिया. धमाका इतना जबरदस्त था कि बिल्डिंग की खिड़कियों के शीशे टूटकर चारों और फैल गए. आज़ोव सागर पर मारियुपोल में स्थानीय अधिकारियों ने भी कहा कि बमबारी के बाद उनके शहर में बिजली चली गई. ब्लैक सी पर खेरसॉन में, शहर के एंट्री पॉइंट्स पर भी रूसी सेना की चौकियों की सूचना दी गई. 

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के एक सलाहकार ने ट्विटर पर कहा, "नकाब उतर चुका है. रूस सिटी सेंटर्स पर बमबारी कर रहा है. वह रिहायशी इलाकों और सरकारी इमारतों पर भी बम फेंक रहा है.'' सलाहकार मिखाइलो पोडोलीक ने लिखा, 'रूस का मकसद साफ है. बड़े स्तर पर डर फैलाओ, इन्फ्रास्ट्रक्चर को तबाह करो. यूक्रेन भी लगातार जवाब दे रहा है.' 

अमेरिका अमेत अन्य देश और भी कड़े प्रतिबंध रूस पर लगाने की सोच रहे हैं. फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने कहा कि हम रूस की अर्थव्यवस्था को ढहा देंगे. वहीं ब्रिटिश सरकार ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मुकदमा झेलना पड़ सकता है.  

वहीं यूक्रेन के खारकीव में मंगलवार को गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई. विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. विदेश मंत्रालय ने कहा, ''गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई. मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है. हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.''

मारे गए छात्र की पहचान नवीन एसजी के तौर पर हुई है. छात्र की उम्र 21 साल थी. नवीन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था और वो चौथे साल में था. नवीन कर्नाटक के चलगेरी का रहने वाला था. छात्र की मौत पर विदेश मंत्रालय ने शोक व्यक्त किया है.

यूक्रेन से जंग के बीच रूस को चौतरफा अलग-थलग करने की रणनीति, बैंकिंग, हवाई क्षेत्र से लेकर खेल और 'वोदका' पर बैन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के खारकीव में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget