एक्सप्लोरर

Russia ने USA और उसके सहयोगियों को दी चेतावनी, रूसी राजनयिक ने कहा- मांगों की अनदेखी करने पर उठाए जाएंगे कड़े कदम

Russia warns USA: युक्रेन में नाटो के विस्तार को रोकने संबंधी मांग को अनदेखा किए जाने पर रूस ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को चेताया है. रूसी राजनयिक का कहना है ऐसा होने पर वह कड़े कदम उठा सकते हैं.

Russia warns USA: रूस, अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा उत्तेजित कार्रवाई करना जारी रखने और नाटो के यूक्रेन में विस्तार को रोकने संबंधी गारंटी की मांग को अनदेखा किये जाने की स्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए उपाय कर सकता है. एक वरिष्ठ रूसी राजनयिक ने शनिवार को यह जानकारी दी.

उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने पश्चिमी सहयोगियों पर रूस के साथ संबंधों में तनाव को लगातार बढ़ाने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर पश्चिम ने उसकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो रूस भी कदम उठा सकता है.  ‘इंटरफैक्स’ समाचार एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में रयाबकोव का बयान रूस द्वारा सुरक्षा दस्तावेजों का मसौदा प्रस्तुत करने के एक दिन बाद आया.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ वीडियो कॉल में सुरक्षा गारंटी की मांग उठाई थी. बातचीत के दौरान, बाइडन ने यूक्रेन के पास रूसी सैनिकों की तैनाती के बारे में चिंता व्यक्त की थी और उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर मॉस्को ने अपने पड़ोसी पर हमला किया तो रूस को ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने होंगे.

Legal Age of Marriage: ओवैसी बोले- मोहल्ले के अंकल बन गए हैं मोदी, शादी के मामले में ऐसी रोक-टोक क्यूं?

रयाबकोव ने मॉस्को के खिलाफ सख्त नए पश्चिमी प्रतिबंधों को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में ‘इंटरफैक्स’ को बताया, ‘‘रूस के संबंध में ‘वे जो संभव है उसकी सीमा बढ़ा रहे हैं.’’ रयाबकोव ने कहा, ‘‘लेकिन वे इस बात पर विचार करने में विफल रहे कि हम अपनी सुरक्षा का ध्यान रखेंगे. हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी तरीके, साधन और समाधान ढूंढेंगे.’’

Ganga Expressway: PM Modi ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास, कहा- डबल इंजन की सरकार का फोकस विकास पर

उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि अगर पश्चिम द्वारा उसकी मांगों को खारिज कर दिया जाता है तो रूस क्या कार्रवाई कर सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘हम संघर्ष नहीं चाहते. हम एक उचित आधार पर एक समझौते पर पहुंचना चाहते हैं.’’

Watch: Omicron के खतरे के बीच नवी Mumbai में 16 छात्र कोरोना संक्रमित, कतर से लौटे थे एक बच्चे के पिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget