एक्सप्लोरर

Ukraine Crisis: क्या इस तारीख को रूस करेगा यूक्रेन पर हमला, जानें अमेरिकी अधिकारियों ने क्या कहा?

Ukraine Crisis: व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने दोहराया कि रूसी आक्रमण किसी भी दिन शुरू हो सकता है.

वाशिंगटन: वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को कहा कि वे उन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं कर सकते हैं जिनमें कहा गया है कि यूएस इंटेलीजेंस ने संकेत दिया है कि कि रूस बुधवार (16 फरवरी) को यूक्रेन पर आक्रमण करने की योजना बना रहा है. हालांकि उन्होंने कहा कि रूस की योजनाओं के बारे में वे जो भी जानते हैं उसे साझा करके वे किसी भी "आश्चर्यजनक हमले" को रोकने की कोशिश करेंगे.

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने दोहराया कि रूसी आक्रमण किसी भी दिन शुरू हो सकता है और राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह किसी भी आक्रमण की स्थिति में यूक्रेन का समर्थन करेंगे और नाटो क्षेत्र की रक्षा करेंगे.

'हम पूरी तरह से दिन की भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं'
सुलिवन ने सीएनएन के "स्टेट ऑफ द यूनियन" को संभावित बुधवार के समय के बारे में पूछे जाने पर कहा, "हम पूरी तरह से दिन की भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम अब कुछ समय से कह रहे हैं कि यूक्रेन में रूस द्वारा अब किसी भी दिन एक आक्रमण शुरू हो सकता है - एक बड़ी सैन्य कार्रवाई शुरू हो सकती है. इसमें इसमें ओलंपिक की समाप्ति से पहले आने वाला सप्ताह भी शामिल है.

सुलिवन ने सीबीएस के "फेस द नेशन" कार्यक्रम के साथ एक अलग इंटरव्यू में कहा, "हम नाटो क्षेत्र के हर इंच, आर्टिकल 5 टेरेटरी के हर इंच की रक्षा करेंगे और हमें लगता है कि रूस उस संदेश को पूरी तरह से समझता है." यूक्रेन नाटो गठबंधन का हिस्सा नहीं है.

'सैन्य कार्रवाई किसी भी दिन हो सकती है'
पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने भी रविवार को बुधवार के समय पर रिपोर्ट की पुष्टि करने से इनकार कर दिया. एक इंटरव्यू के दौरान किर्बी ने कहा, "मैं उन रिपोर्टों की पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हूं." हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि रूसी सैन्य कार्रवाई किसी भी दिन हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 

Ukraine Crisis: क्या रूसी समुद्री क्षेत्र में दाखिल हुई अमेरिकी पनडुब्बी, जानें दोनों देशों ने क्या कहा?

Europe on Verge of War: जर्मनी के वाइस चांसलर ने चेताया, कहा- यूरोप युद्ध के कगार पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget