एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: मुश्किल हालात में यूक्रेन का साथ दे रहे हैं पश्चिमी देश, जानें किसने की मदद

Russia Ukraine War: जर्मनी ने यूक्रेन को मदद के तौर पर 'लेपर्ड 2' टैंक देने का मन बनाया है, जिससे पार पाना रूस के लिए आसान नहीं होगा. लेपर्ड 2 का रखरखाव आसान है और इसे चलाने में ईंधन कम खर्च होता है. 

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को करीब एक साल होने को है. जंग की शुरुआत में कयास लगाया जा रहा था कि यूक्रेन जल्द ही रूस के सामने घुटने टेक देगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. जंग के मैदान में रूस यूक्रेन के सामने तनकर खड़ा है. ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन की खूब मदद की. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 30 देशों ने भारी तादाद में यूक्रेन को हथियार और जरूरी चीजें मुहैया कराईं, जिससे यूक्रेन को युद्ध के मैदान में भारी मदद मिल रही है कि अमेरिका ने यूक्रेन को बख्तरबंद गाड़ियों समेत दो अरब डॉलर की मदद की है. इससे पहले भी अमेरिका ने स्पष्ट तौर पर एलान किया था कि वह यूक्रेन के साथ खड़ा है. इसी कड़ी में ब्रिटेन ने एलान किया है कि वो यूक्रेन को अपने 'चैलेंजर 2 टैंक' भेजेगा. जर्मनी 'लेपर्ड 2 टैंक' यूक्रेन को देने की तैयारी में हैं. 

ब्रिटेन भी कर रहा यूक्रेन की मदद

ब्रिटेन यूक्रेन की मदद करने को पूरी तरह से तैयार खड़ा है. उसने यूक्रेन को 14 'चैलेंजर 2 टैंक' देने पर सहमति जताई है. 'चैलेंजर 2' ब्रिटिश आर्मी का मुख्य युद्धक टैंक है. इससे पहले यूक्रेन के पास किसी प्रकार के आधुनिक टैंक नहीं थे, जिससे युद्ध के मैदान में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था. बता दें कि इससे पहले यूक्रेन को पोलैंड, चेक रिपब्लिक और दूसरे देशों से 200 से ज़्यादा टी-72 टैंक मिले हैं. 

गौरतलब है कि जर्मनी ने यूक्रेन को मदद के तौर पर 'लेपर्ड 2' टैंक देने का मन बनाया है, जिससे पार पाना रूस के लिए आसान नहीं होगा. लेपर्ड 2 का रखरखाव आसान होने के साथ साथ इसे चलाने में ईंधन भी कम खर्च होता है. 

अमेरिका यूक्रेन पर मेहरबान 

अमेरिका ने यूक्रेन को 90 स्ट्राइकर भेजे हैं. साथ ही अमेरिका ने दरियादिली दिखाते हुए यूक्रेन को और 59 ब्रेडली इन्फैंट्री लड़ाकू विमान भेजे गए हैं. इसके साथ ही अमेरिका ने यूक्रेन को 'नैसेम्स मिसाइलें' भी दी हैं. पहली 'नैसेम्स मिसाइल' नवंबर में यूक्रेन पहुंची थी. बस इसी बात से रूस अमेरिका पर चिढ़ा हुआ है. रूस ने तो यहां तक कह डाला है कि यह युद्ध अमेरिका द्वारा प्रायोजित किया गया है. अमेरिका के तर्ज पर जर्मनी और नीदरलैंड ने यूक्रेन को 'पैट्रियट लॉन्चर' और मिसाइलें देने का फैसला किया है. 

ब्रिटेन ने 'स्टारस्ट्राइक' समेत कई एयर डिफेंस सिस्टम दिए हैं. साथ ही जर्मनी ने 'आईआरआईएस-टी एयर डिफेंस सिस्टम' मुहैया कराए हैं. इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका ने यूक्रेन को 'एम 777 होवित्जर तोप' और उसमें इस्तेमाल होने वाला गोला-बारूद भेजा था.

ये भी पढ़ें: 'मां...', बेरहमी से पीटे जाने पर वह जोर से चिल्लाया, जानिए कौन था पुलिस पिटाई में मारा गया अश्वेत व्यक्ति टायर निकोल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget