एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन को दुनिया के नक्शे से खत्म करने की धमकी देने वाले कमांडर की किडनी हुई खराब

Russian Commander Razman Kadyrov: बीमार चल रहे चेचेन्या नेता रमजान कादिरोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बेहद खास माने जाने हैं. यूक्रेन के खिलाफ जंग में कादिरोव ने अहम भूमिका निभाई है.

Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे वफादार कहे जाने वाले चेचेन्या के नेता रमजान कादिरोव बेहद बीमार हैं. वह किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं. उनके करीबी संदेह जता रहे हैं कि उन्हें जहर दिया गया है. जिस वजह से उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई है. बताते चलें कि हाल ही में कादिरोव ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अपने तीनों नाबालिग बेटों को रूस की तरफ से भेजने का एलान कर सुर्खियां बटोरी थीं. 

पुतिन के करीबी माने जाने वाले रमजान कादिरोव को लेकर एक और चर्चा है. दरअसल, उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि अपने इलाज के लिए उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात से एक डॉक्टर को बुलाया है क्योंकि उन्हें मॉस्को के डॉक्टरों पर भरोसा नहीं है. हालांकि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी बीमारी के कारण पिछले कुछ दिनों से रमजान कादिरोव सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग नहीं ले रहे हैं. पुतिन के साथ अक्सर दिखने वाले चेचेन्या प्रमुख पिछले महीने पुतिन के स्टेट ऑफ द नेशन स्पीच के दौरान मौजूद नहीं थे. इससे पहले भी उन्हें एक बैठक दौरान अस्वस्थ देखा गया. 

ये डॉक्टर कर रहा इलाज 

उन्हें देखने वालों ने स्थानीय मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनके शरीर में सूजन थी. वह पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे थे. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वह अंदर से बहुत बीमार हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएई के प्रमुख नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. यासीन इब्राहिम ने इलाज शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि डॉ. यासीन को नेफ्रोलॉजी, डायलिसिस, किडनी ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में 30 साल से अधिक का अनुभव है.

 यूक्रेन को इस अंदाज में दे चुके हैं धमकी 

रूस में पुतिन की सत्ता के दौरान ही उन्होंने 2007 में कादिरोव को चेचेन्या का प्रमुख बना दिया था. वह सत्ता में 15 साल से अधिक समय से काबिज हैं. कादिरोव पर मानवाधिकार उल्लंघनों के कई आरोप लगते रहे हैं. कादिरोव ने यूक्रेन को यह तक धमकी दे डाली थी कि वे आत्मसमर्पण कर दें वरना दुनिया के नक्शे से उन्हें खत्म कर दिया जाएगा.

पुतिन के फेवरेट कमांडर हैं कादिरोव 

कादिरोव को लेकर कहा जाता है वह पुतिन के बेहद पसंदीदा और खास कमांडर हैं. पुतिन कादिरोव पर बेहद भरोसा करते हैं. कई मौके पर कादिरोव पुतिन के भरोसे पर खरे उतरे हैं. कादिरोव मुस्लिम कमांडर हैं. उन्होंने एक समय में रूस के खिलाफ जंग लड़ी थी. इसके बाद वे पुतिन के खास बन गए. यूक्रेन के खिलाफ जंग में कादिरोव ने अहम भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें: भारत में आटो सवारी करते दिखे एंटनी ब्लिंकन, अमेरिकी विदेश मंत्री ने शेयर की ये खास तस्वीरें, देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget