एक्सप्लोरर

Watch: रूस ने किया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, यूक्रेन का दावा- Chernobly से 10 गुणा बड़ा हो सकता है खतरा

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन के एनरहोदर (Enerhodar) शहर में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र (NPP) में शुक्रवार को रूसी बमबारी से आग लग गई. इससे प्लांट में कई धमाके शुरू हो गए.

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन के एनरहोदर (Enerhodar) शहर में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र (NPP) को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लांट में शुक्रवार को रूसी बमबारी से अचानक आग लग गई. प्लांट के डायरेक्टर का कहना है कि फायर फाइटिंग सिस्टम को प्लांट के अंदर आने नहीं दिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ देर बाद प्लांट में कई धमाके भी हुए. कुछ रिपोर्ट ये भी बता रहे हैं कि आग के बाद कुछ रूसी सैनिक प्लांट में दाखिल हुए. वहीं न्यूक्लियर पावर प्लांट के प्रमुख इगोर मुराशोव का कहना है कि, ''परमाणु सुरक्षा को तोड़ दिया गया है. हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग अब भी लगी हुई है. फायर टेंडर को आने नहीं दिया जा रहा है. हम लगातार कोशिश कर रहे हैं, रिएक्टर अभी खतरे में हैं "

बाइडन से की बात

वहीं इस घटना के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बाइडेन ने की फोन पर बात की. वहीं जेलेंस्की ने इसके बाद आपातकालीन संबोधन में कहा कि, मॉस्को ज़ापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बमबारी करके चेरनोबिल आपदा को दोहराना चाहता है. बता दें कि रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एनरहोदर शहर पर कब्जे का दावा किया था. इसके बाद शुक्रवार को उसकी ओर से हुई बमबारी में इस प्लांट में आग लग गई.

अभी क्या है स्थिति

कुछ देर पहले यूक्रेन ने IAEA को बताया है कि आग से प्लांट में आवश्यक उपकरण प्रभावित नहीं हुए हैं. रेडिएशन के स्तर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. फिलहाल परमाणु रिएक्टरों को बंद किया जा रहा है. वहीं एनरहोदर के मेयर दिमित्रो ओरलोव का कहना है कि इस आग में प्लांट के अंदर मौजूद कुछ लोग घायल हुए हैं. हालांकि कुछ देर बाद गोलाबारी बंद हो गई. वहीं ज़ापोरिज्जिया  प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब भी मुश्किल बनी हुई है. 

विदेश मंत्री ने की प्लांट पर हमला न करने की अपील

इस प्लांट के प्रवक्ता एंड्री तुज़ (Andriy Tuz) ने यूक्रेनी टीवी को बताया कि, ‘अभी रिएक्टर का रेनोवेशन चल रहा था ऐसे में वह अभी काम नहीं कर रहा है, लेकिन प्लांट के अंदर परमाणु ईंधन है.’ वहीं, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा (Dmytro Kuleba) ने आग लगने के बाद रूसी सैनिकों से ज़ापोरिज्जिया (Zaporizhzhia) क्षेत्र में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला बंद करने की अपील की. कुलेबा ने ट्वीट करते हुए कहा, "रूसी सेना लगातार इस प्लांट पर गोलीबारी कर रही है. यहां पहले ही आग लग गई है, ऐसे में अगर यह फटता है, तो यह चोरनोबिल से 10 गुना बड़ा होगा! इसलिए रूसी सैनिकों को तुरंत हमला बंद करना चाहिए"

'परमाणु ऊर्जा संयंत्र की ओर बढ़ रहे रूसी सैनिक'

वहीं एनरहोदर के मेयर दिमित्रो ओरलोव (Dmytro Orlov ) का कहना है कि, यूक्रेन के अधिकारी ने बताया है कि रूसी सैनिक यरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट की ओर बढ़ रहे हैं. रूसी सैनिकों के एक दल को गुरुवार शाम इस प्लांट के पास देखा गया था. उन्होंने कहा कि शहर में बमबारी की आवाजें सुनी जा सकती हैं. रूस पहले ही यूक्रेन की राजधानी कीव से करीब 100 किमी उत्तर में निष्क्रिय चेरनोबिल प्लांट पर कब्जा कर चुका है.

ये भी पढ़ें

अमेरिका में अब निजी कंपनियां नहीं बना सकेंगी यौन उत्पीड़न के मामलों में समझौते का दबाव...राष्ट्रपति बाइडेन ने किया इस बिल पर हस्ताक्षर

अमेरिका ने पुतिन के प्रेस सचिव सहित 19 रूसी कारोबारियों और उनके परिवारों पर पाबंदी लगाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेरिटरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेरिटरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget