एक्सप्लोरर

Ukraine Crisis: गहराता संकट, रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन में अपना दूतावास खाली करेगा अमेरिका

Ukraine Crisis: अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि विदेश मंत्रालय जल्द ही यह घोषणा करने वाला है कि रूसी आक्रमण की आशंका के मद्देनजर कीव दूतावास के सभी अमेरिकी कर्मचारियों को पहले ही देश छोड़ना होगा.

वाशिंगटन: पश्चिमी खुफिया अधिकारियों द्वारा यूक्रेन (Ukraine) पर रूसी आक्रमण का खतरा जताए जाने के बीच अमेरिका (US) यूक्रेन में अपने दूतावास को खाली करने की तैयारी कर रहा है.  अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि विदेश मंत्रालय जल्द ही यह घोषणा करने वाला है कि रूसी आक्रमण की आशंका के मद्देनजर कीव दूतावास के सभी अमेरिकी कर्मचारियों को पहले ही देश छोड़ना होगा. विदेश मंत्रालय ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की.

मंत्रालय ने पहले यूक्रेन में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों के परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया था. इसके अलावा गैर-आवश्यक कर्मियों से कहा गया था कि वे वहां से प्रस्थान करना चाहते हैं या नहीं, यह उनके विवेक पर निर्भर है. नया कदम ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिका ने यूक्रेन पर संभावित रूसी आक्रमण के बारे में अपनी चेतावनियों को बढ़ा दिया.

अधिकारियों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि सीमित संख्या में अमेरिकी राजनयिकों को यूक्रेन के सुदूर पश्चिम में नाटो के सहयोगी पोलैंड के साथ लगती सीमा के पास स्थानांतरित किया जा सकता है, ताकि देश में अमेरिका की राजनयिक उपस्थिति बरकरार रखी जा सके.

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने शुक्रवार को कहा कि रूस (Russia) यूक्रेन की सीमा पर अभी और सैनिकों को इकट्ठा कर रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि आक्रमण "किसी भी समय" हो सकता है, शीतकालीन ओलंपिक के दौरान भी जो 20 फरवरी को समाप्त हो रहा है. ब्लिंकन ने मेलबर्न में क्वाड देशों - ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्रियों की एक बैठक के बाद कहा, "सीधे शब्दों में कहें, तो हमें रूसी बढ़त के बहुत परेशान करने वाले संकेत दिखाई दे रहे हैं."

बाइडेन ने अमेरिकियों से देश छोड़ने की अपील की

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन में अमेरिकियों से तुरंत देश छोड़ने की अपील की है.  जो बाइडेन ने एनबीसी न्यूज से बातचीत में कहा, "अमेरिकी नागरिकों को वहां से निकलना चाहिए, तुरंत निकलना चाहिए. हम दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक के साथ उलझ रहे हैं. यह बिल्कुल अलग तरह की स्थिति है जो बहुत जल्द नियंत्रण से बाहर जा सकती है.

यह भी पढ़ें:

China से सीमा विवाद को लेकर India को मिला America का साथ, व्हाइट हाउस ने जारी किया ये बड़ा बयान

Ukraine पर अमेरिका की बड़ी चेतावनी, बीजिंग ओलंपिक्स के दौरान ही हमला करेगा रूस, तनाव घटाने के लिए आज पुतिन से बात करेंगे बाइडेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget