एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं पुतिन, बोले- जब तक मकसद पूरा नहीं हो जाता, मिलिट्री एक्शन जारी रहेगा

पुतिन ने कहा कि अभियान योजना के मुताबिक चल रहा है. उन्होंने कहा कि यह तेजी से आगे नहीं बढ़ रहा है क्योंकि रूस नुकसान को कम करना चाहता है.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि रूस यूक्रेन में तब तक सैन्य अभियान जारी रखेगा जब तक कि उसके लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते. पुतिन ने कहा कि अभियान योजना के मुताबिक चल रहा है. उन्होंने कहा कि यह तेजी से आगे नहीं बढ़ रहा है क्योंकि रूस नुकसान को कम करना चाहता है.

उन्होंने रूस के सुदूर पूर्व में वोस्तोचन स्पेस लॉन्च सेंटर की यात्रा के दौरान कहा, 'सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि यह पूरा नहीं हो जाता और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल नहीं कर लिया जाता.' पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन इस्तांबुल में रूसी वार्ताकारों के साथ बातचीत के दौरान किए गए प्रस्तावों से पीछे हट गया, जिसके परिणामस्वरूप वार्ता में गतिरोध पैदा हो गया और रूस के पास अपने आक्रामक रवैये के साथ आगे बढ़ने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा.

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने लिथुआनियाई संसद को एक वीडियो संबोधन में कहा कि यूरोपीय संघ को रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाना चाहिए,  जबकि रूसी गैस को सीमित करना चाहिए. उन्होंने कहा, “प्रतिबंधों के छठे पैकेज में रूसी तेल पर प्रतिबंध शामिल होना चाहिए,  जबकि यूरोपीय देशों को रूसी गैस के आयात को रोकने के लिए एक समय सीमा स्थापित करनी चाहिए.”

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की रूस के खिलाफ विश्व जनमत तैयार करने के लिए लगातार जहां दूसरे देश के नेताओं से बात कर रहे हैं. वहीं उन्होंने कई देशों की संसद को भी संबोधित किया है. इससे पहले उन्होंने दक्षिण कोरिया की संसद से अपने वीडियो संबोधन में कहा कि उनका मानना है कि मारियुपोल में "दसियों हज़ार" लोग मारे गए हैं. उन्होंने सांसदों से सैन्य सहायता प्रदान करने को कहा. 

मारियुपोल के मेयर ने किया ये दावा 

बता दें मारियुपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको ने इस बात का दावा किया है कि रूसी सेना की ओर से यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में पिछले छह सप्ताह से लगातार किए जा रहे हमलों में अब तक 10 हजार से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है. वादिम बॉयचेंको ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि शहर में लोगों की लाशें सड़कों पर कालीन की तरह बिछी हुई हैं. उनके मुताबिक रूसी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20 हजार तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें: 

श्रीलंका: आर्थिक संकट ने किए हालात बद से बदतर, बच्चों के अस्पताल में इंसुलिन की कमी, डॉक्टरों ने की दान की अपील

2+2 वार्ता से लेकर मोदी-बाइडेन की वर्चुअल मीटिंग तक… जानें भारत-अमेरिका के बीच क्या-क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में पाक सेना की बर्बरता, पांडी गांव में मासूमों को बनाया निशाना, हमले में 4 की मौत
POK में पाक सेना की बर्बरता, पांडी गांव में मासूमों को बनाया निशाना, हमले में 4 की मौत
Explained: क्या अरब दलों के समर्थन से गिर पाएगी नेतन्याहू सरकार? पूरा गणित समझ लीजिए
Explained: क्या अरब दलों के समर्थन से गिर पाएगी नेतन्याहू सरकार? पूरा गणित समझ लीजिए
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget