एक्सप्लोरर

Coronavirus: रूस में कोरोना से नवंबर में 71000 से अधिक लोगों की मौत, इस एजेंसी का है दावा

Russia Covid-19: रूस की सांख्यिकी एजेंसी रोसस्टैट (Statistics Agency Rosstat) ने कहा है कि देश में नवंबर में 71,000 से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है

Russia Covid-19: रूस में कोरोना का कहर जारी है. देश में नवंबर के महीने में कोरोना से संक्रमित काफी संख्या में लोगों की मौत हुई है. रूस की सांख्यिकी एजेंसी रोसस्टैट (Statistics Agency Rosstat) ने गुरुवार को कहा कि देश में नवंबर में 71,000 से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है, जो कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से एक नया और बेहद ही खतरनाक रिकॉर्ड स्थापित कर रही है. सांख्यिकी एजेंसी ने कहा कि नवंबर में कुल 87,527 लोगों की मौत हुई थी जिसमें से 5,924 मामलों में कोरोना वायरस को मौत का कारण नहीं माना गया, जबकि 71,187 मामलों में वायरस को मौत की वजह बताई गई.

रूस में नवंबर में 71,000 से अधिक लोगों की मौत

रूस में कोरोना से अधिक संक्रमण फैलने के लिए अधिकारियों पर आरोप लग रहे हैं. रोसस्टैट (Rosstat) के आंकड़ों से पता चलता है कि महामारी पर नजर रखने वाले आधिकारिक टास्क फोर्स (Taskforce) के आंकड़ों की तुलना में मौतें बहुत अधिक हैं. सरकारी टास्क फोर्स के मुताबिक कोविड-19 (Covid-19) की वजह से मौतों की कुल संख्या 307,948 है. पिछले 11 महीनों में रूस की प्राकृतिक जनसंख्या में गिरावट 945,000 लोगों की रही, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 574,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी. ये आंकड़े इस बात की ओर संकेत देते हैं कि देश में अतिरिक्त मौतों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है.

सिर्फ 45 फीसदी को पूरी तरह से लगाया गया टीका

कोरोना महामारी से यूरोप में रूस सबसे ज्यादा प्रभावित देश है. यहां मेडिकल संस्थानों से जुड़े अधिकारी वैक्सीन विरोधी भावना का भी मुकाबला कर रहे हैं. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अपील और घरेलू स्पुतनिक वी (Sputnik V) वैक्ससीन की व्यापक उपलब्धता के बावजूद सिर्फ 45 फीसदी नागरिकों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है. रूस में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 21,073 मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,479,344 हो गई है.

ये भी पढ़ें: भारत ने UN में उठाई आवाज, Security Council में प्रदर्शन के आधार पर Permanent Seat दिए जाने का किया आग्रह, वीडियो जारी कर गिनाई वजहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget