एक्सप्लोरर

क्या सच में यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाला था रूस ? अमेरिकी अधिकारियों ने खोलकर रख दी पोल

Russia Ukraine War: रूस इस बार यूक्रेन पर हमला करता तो यह किसी युद्ध के दौरान दूसरा परमाणु हमला होता, इसके पहले अमेरिका ने हिरोशिमा और नागासाकी पर द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान परमाणु हमला किया था.

Nuclear attack in Ukraine: अमेरिका को साल 2022 में खुफिया सूत्रों से पता चला था कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है. जिसके बाद अमेरिका ने पूरी ताकत से अपनी तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन परमाणु हमला होने से पहले ही इसे रोक लेना अमेरिका ने अच्छा समझा. इसके लिए अमेरिका ने भारत और चीन के अलावा अन्य देशों से मदद मांगी. अमेरिका के दो सीनियर अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल, यूक्रेन से अब परमाणु का खतरा हट गया है.

अमेरिका के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के कई नेताओं ने इस हमले को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बताया जा रहा है कि अगर रूस इस बार यूक्रेन पर हमला करता तो यह किसी युद्ध के दौरान दूसरा परमाणु हमला होता, क्योंकि इसके पहले अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान परमाणु हमला किया था. इस हमले के बाद अभी तक किसी भी परमाणु शक्ति देश ने कहीं भी परमाणु हमला नहीं किया.

सीएनएन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीएम मोदी की व्लादिमीर पुतिन तक पहुंच और अन्य देशों के हस्तक्षेप से परमाणु हमला रोकने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है. अमेरिका के कहने पर देश के कई नेता खुले मंच से परमाणु हमले का विरोध करना शुरू कर दिए थे. इस दौरान पीएम मोदी ने रूस से कहा था कि यह युद्ध लड़ने का युग नहीं है. अमेरिकी अधिकारियों ने चीनी नेता शी जिनपिंग के प्रयासों को भी सराहा है. 

अमेरिका के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि 'इस हमले को रोकने के लिए अमेरिका ने रूस को सीधे तौर संदेश देने के बजाय अन्य देशों का सहयोग लेना उचित समझा. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दबाव के बाद रूस को समझ आई, जिसके बाद उसने परमाणु हमले की तैयारी को रोक दिया. इन रिपोर्टों और दावों से साफ हो जाता है कि रूस जरूर कुछ न कुछ तैयारी कर रहा होगा, लेकिन रूस की तरफ से इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है. रूस के स्पष्टीकरण के बाद मामला पूरी तरीके से साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ेंः Video: 'भारत चाहे तो एक घंटे में मालदीव पर कब्जा कर लेगा', किसने दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget