एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine war: यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइलें बरसा रहा है रूस

Russia-Ukraine war: रूस ने यूक्रेन के शहर ओदेसा और निप्रो को निशाना बनाये हुए हैं, जिसकी आलोचना ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने की.

Russia-Ukraine युद्ध को करीब नौ महीने होने वाले हैं, लेकिन ये वॉर थमता नहीं दिख रहा. गुरुवार को एक बार फिर रूस यूक्रेन पर हमलावर दिखा. यूक्रेन पर रूस ने एक बार फिर ताबड़तोड़ मिसाइलें बरसाई. अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को यूक्रेन के कई हिस्सों में मिसाइल हमलों की आवाजें सुनने को मिलीं. इसमें ओडेसा का दक्षिणी तटीय इलाका भी शामिल है. इसके अलावा राजधानी कीव के साथ ज़ापोरीज्ज्या में भी रूस की तरफ से मिसाइलें दागी गईं.

इस मामले पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एक बार फिर बयान दिया है, जिसमें नागरिकों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को टारगेट कर दागे गए 80 से अधिक मिसाइल हमलों की "क्रूरता" की निंदा की है. उन्होंने कहा कि रूस ने एक बार फिर अपनी बर्बरता दिखाई है और शांति में रुचि रखने वाले किसी भी दावे को झूठा साबित कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि पोलैंड की इस जांच को कि उसकी धरती पर मिसाइलें कहां से गिरी, "हमारा पूरा समर्थन है", और यूके इसे निष्कर्ष निकालने में मदद करेगा. 

ब्रिटेन के पीएम ने कहा ये

इस चर्चा पर की पोलैंड में गिरने वाली मिसाइलें यूक्रेन से भी आ सकती हैं. इस पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि जो खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है. उसपर आरोप नहीं लगाया जा सकता, दोष केवल रूस का है. उन्होंने दोनों देशों के पूर्ण समर्थन को व्यक्त करने के लिए कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बात की. उन्होंने कहा कि हम रूस की आपराधिक आक्रामकता के सामने यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे. 

रूस ने यूक्रेन के शहर ओदेसा और निप्रो को निशाना बनाये हुए है. यूक्रेन में रूसी मिसाइलों ने पिछले कई हफ्तों में गुरुवार को पहली बार देश के दक्षिण ओडेसा क्षेत्र को निशाना बनाया. रूस ने इससे पहले मंगलवार को यूक्रेन में कई मिसाइलें दागी थीं. जिसपर ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को यूक्रेन पर मिसाइलों का हमला रूस द्वारा युद्ध के शुरूआती हफ्ते बाद से एक दिन में किया गया सबसे बड़ा हमला है. 

इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि यूक्रेन पर 90 से अधिक मिसाइलों की बौछार "एक जानबूझकर रणनीति" थी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा कीव को अधीनता में लाने का प्रयास था.

ज़ापोरीज्ज्या में दो लोगों की हुई मौत

रॉयटर्स के रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि ज़ापोरीज्ज्या के साउथ ईस्टर्न रीजन में देर रात को हुए मिसाइल हमले में दो लोग मारे गए, वहीं तीन लोग उत्तरपूर्वी शहर खार्किव में घायल हो गए और तीन ओडेसा में घायल हो गए.

 यूक्रेन के नियंत्रण में लुहांस्क का सिर्फ 1% हिस्सा

यूक्रेनी सेना लुहांस्क के पूर्वी क्षेत्र में लगभग 1% क्षेत्र को नियंत्रित करती है, आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने रूसी अधिकारी  हवाला देते हुए कहा.

यह भी पढ़ें: ऋषि सुनक की व्लादिमीर पुतिन को धमकी- यूक्रेन से अभी बाहर निकले रूस, बंद करे बर्बर हमले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget