एक्सप्लोरर

ये देश बनाने जा रहा दुनिया की पहली लाइट वेट मिसाइल, कैमरे से टारगेट पहचान कर देगी तबाह

रूस ऐसी लाइट वेट मिसाइल बना रहा है, जिसमें टारगेट की पहचान के लिए वीडियो कैमरा होगा. यह मिसाइल कम ऊंचाई पर बिना शोर के टारगेट को तबाह कर सकती है.

रूस यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है. इन सबके बीच रूस एक ऐसी लाइट वेट मिसाइल पर काम कर रहा है, जिसमें टारगेट की पहचान और सटीक निशाने के लिए वीडियो कैमरा इस्तेमाल किया जाएगा.

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, चेल्याबिंस्क सैन्य संस्थान से जुड़े अलेक्जेंडर रुदाकोव ने बताया कि इस तरह की यह दुनिया की पहली मिसाइल होगी. 

बिना आवाज किए टारगेट को कर सकती है तबाह

Eurasiantimes की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मिसाइल कम ऊंचाई वाले रूट पर चलते हुए बिना आवाज किए टारगेट को नेविगेट कर सकती है. यह मिसाइल रूस को आधुनिक युद्ध के दौर में जबरदस्त शक्ति देगी. यह अन्य गाइडेड मिसाइल की तरह रडार और जीपीएस ट्रैकिंग से अपने टारगेट को खोजने के बजाय पूरी तरह से वीडियो कैमरे से मिलने वाली जानकारी पर निर्भर होगी. 

डेवलपर्स के मुताबिक, वीडियो कैमरे वाले फीचर की वजह से यह आसानी से दुश्मन के रडार और जैमर की नजर में भी नहीं आती. इतना ही नहीं यह साइज में काफी छोटी और वजन में भी काफी हल्की है. इसका वजन एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम से भी आधा है. ऐसे में इसे किसी भी प्लेटफॉर्म से आसानी से दागा जा सकता है. यह पेड़ों के बीच उड़ते हुए आसानी से अपने टारगेट को कैप्चर करके उसपर निशाना लगा सकती है. 

ग्राउंड से हवा से दागी जा सकती है मिसाइल

इस मिसाइल को ग्राउंड से, किसी एयरक्राफ्ट से या फिर पोर्टेबल लॉन्च सिस्टम से भी दागा जा सकता है. ऐसे में यह युद्ध क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभा सकती है. इतना ही नहीं आज के वक्त में सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण माने जाने वाले ड्रोन को भी यह आसानी से टारगेट कर सकती है. 

डेवलपर्स ने दावा किया है कि इस ऐसी कोई मिसाइल अभी दुनिया में नहीं है. यहां तक कि बाकी देश भी इसे बनाने की कोशिश में जुटे हैं. लेकिन सबसे पहले हम ये करके दिखा रहे हैं. हमने इसका सफल परीक्षण भी कर लिया है. इस मिसाइल की लागत भी अन्य मिसाइल से कम है. लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि यह वीडियो कैमरे की मदद से अपने टारगेट को आसानी से नेविगेट कर सकती है. 

रूस के दावे पर उठ रहे सवाल

रूसी सूत्रों ने भले ही ऐसी मिसाइल बनाने का दावा किया हो लेकिन इस पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, रूस पहले भी बिना ठोस सबूत दिए सैन्य हथियारों को लेकर ऐसे दावे करता रहा है. डिफेंस एक्सपर्ट पैट्रिका मारिन्स ने रूस के इस मिसाइल के दावे को सिरे से नकार दिया. उन्होंने कहा, रूस जिस तकनीकी की बात कर रहा है, उसे ATR यानी ऑटोमेटिक टारगेट रिकग्निशन कहते हैं. जो टारगेट को खोजने के लिए कॉम्प्लेक्स एल्गोरिद्म पर काम करती है. उन्होंने कहा, भले ही यह दावा सुनने में अच्छा लग रहा है, लेकिन इसकी जांच करना जरूरी है क्योंकि यह मिसाइल देखने में भी काफी छोटी लग रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget