एक्सप्लोरर

इंडोनेशिया में दुनियाभर के धार्मिक नेताओं का सजा मंच, जी 20 से पहले आर20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक शांति का आह्वान

G20 Religion Forum: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने आर20 शिखर सम्मेलन में कहा कि हमें विश्व की समस्याओं को हल करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए

Indonesia G20 Reilgion Forum: बाली में आगामी जी 20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) से पहले इंडोनेशिया (Indonesia) में सभी धर्मों के धार्मिक नेताओं ने ‘जी20 रिलीजन फोरम’ (G20 Religion Forum) में शिरकत की. दुनिया भर के सभी धर्मों के नेता गरीबी, कोविड-19 और रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध सहित वैश्विक मानवीय समस्याओं को हल करने के सामूहिक प्रयासों पर मंथन करने के लिए यहां इकट्ठा हुए. 

इंडोनेशिया के सबसे बड़े इस्लामिक संगठन नाहदलातुल उलमा (NU) के अध्यक्ष याह्या चोलिल स्टाकफ ने सऊदी अरब स्थित रबीता आलम इस्लामी (मुस्लिम वर्ल्ड लीग) के साथ मिलकर R20 फोरम की शुरुआत की. उन्होंने दुनिया भर के मेहमानों का इस सम्मेलन में स्वागत किया. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो (Joko Widodo) ने आर20 शिखर सम्मेलन में एक वीडियो संदेश में कहा कि आपसी सहयोग इंडोनेशिया का गौरव है और हमें विश्व की समस्याओं को हल करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बोले?

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इंडोनेशिया की आबादी 275 मिलियन से ज्यादा है और जहां पर 714 जनजातियों रहती है. यहां पर 6 अलग-अलग धर्मों के लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं. धार्मिक नेताओं ने इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को सुरक्षित करने के लिए संघर्ष किया और देश की सफलता सुनिश्चित करना जारी रखा. उन्होंने कहा कि पारस्परिक सहयोग इंडोनेशिया का गौरव है.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने आर20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए सभी धार्मिक नेताओं के शामिल होने पर कहा कि आपकी उपस्थिति हमें बहुत गौरवान्वित करती है. इंडोनेशिया आपसे सीखना चाहता है. हम इसके लिए भी तैयार हैं कि ज्ञान और अनुभव साझा करें. हमें भविष्य की पीढ़ियों को अच्छाई देने के लिए शांतिपूर्ण दुनिया के लिए विश्व समस्याओं को हल करने की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए.

स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज की तारीफ की

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में श्री राम भूमि ट्रस्ट (Shri Ram Bhoomi Trust) से जुड़े स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज (Swami Govind Dev Giri Maharaj) की तारीफ की. उन्होंने कहा कि गोविंद देव गिरी ने धर्म के नाम पर पैदा की गई समस्याओं का हल निकाला और एक बहु-धार्मिक मंच पर मानवता की समस्याओं का समाधान करने के लिए उनकी जमकर तारीफ की. 

गोविंद देव गिरी ने आर20 को लेकर कहा?

इंडोनेशिया में आर20 शिखर सम्मेलन में शिरक्त करने पहुंचे राम जन्म भूमि ट्रस्ट के गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि भगवान प्रकृति और समाज के संतुलन में विश्वास करते हैं. इस संतुलन को योग कहा जाता है. उन्होंने कहा कि दुनिया की धार्मिक शक्ति को संतुलित करने के लिए आज सभी R20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए हैं. गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि न केवल आर20 जैसी जगह बल्कि हमारे व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में जहां अभी हम हैं अगर हम अपने स्थानों पर एकसाथ आते हैं तो यह एक नई दुनिया का निर्माण करेगा. यह केवल एक प्रार्थना नहीं है, बल्कि एक उम्मीद है. यह हम सभी के लिए एक मिशन है. आइए हम इसे अपने कंधों पर ले लें.

इसे भी पढ़ेंः- Morbi Bridge Collapse: मोरबी पुल हादसे को लेकर बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, इन आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, अमेरिका का नए अटैक से इनकार, ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात?
ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, ट्रंप का नए अटैक से इनकार, नेतन्याहू से फोन पर की बात
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget