एक्सप्लोरर

Queen Elizabeth II: 54 देशों में झुकेगा राष्ट्रीय ध्वज, ब्रिटेन में 10 दिनों का राजकीय शोक

Queen Elizabeth Last Rites: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद आज से अगले 10-12 दिनों तक राजकीय शोक चलेगा.

Britain State Mourning: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन (Queen Elizabeth II Death) के बाद ब्रिटेन (Britain) में आज से राजकीय शोक (State Mourning) मनाया जाएगा. राजकीय शोक 10 से 12 दिन तक चलेगा. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जब तक कि महारानी का अंतिम संस्कार संपन्न नहीं हो जाता, राजकीय शोक जारी रहेगा. बकिंघम पैलेस के बाहर लोगों को भारी हुजूम उमड़ा है.

महारानी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की योजना को पहले 'ऑपरेशन लंदन ब्रिज' (Operation London Bridge) कोड नाम दिया गया था. चूंकि महारानी की मृत्यु स्कॉटलैंड में हुई है, इसलिए इसे 'ऑपरेशन यूनिकॉर्न' (Operation Unicorn) के साथ जोड़ा गया है. यूनिकॉर्न स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु है. अंतिम संस्कार की तारीख की घोषणा होना बाकी है. ऑपरेशन लंदन के तहत बीबीसी के एंकर ने काली पोशाक पहनकर समाचार पढ़ा. इस दौरान डाउनिंग स्ट्रीट पर ब्रिटेन का राष्ट्रीय ध्वज को पहले ही आधा झुका दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज ब्रिटेन में 'डी-डे' घोषित किया जाएगा और अंतिम संस्कार तक हर दिन को डी+1, डी+2 के रूप में माना जाएगा. 

क्या होगा राजकीय शोक के दौरान?

राजकीय शोक के दौरान सभी सरकारी भवनों पर झंडों को आधा झुका दिया जाएगा और अंतिम संस्कार तक वे ऐसी ही स्थिति में रहेंगे. राष्ट्रीय शोक की अवधि के दौरान सरकारी कामकाज स्थगित रखे जाएंगे. इस दौरान बेहद जरूरी चीजों को छोड़कर, मंत्रियों की यात्राएं, इंटरव्यू, प्रेस कॉन्फ्रेंस आदि बंद रहेंगे.

क्राउन एक्ट 1707 के उत्तराधिकार के तहत, महारानी को श्रद्धांजलि के तुरंत बाद संसद की बैठक होगी. शोक संवेदना के बाद, संसद की अवधि राजकीय अंतिम संस्कार के बाद तक के लिए स्थगित की जाएगी. हाउस ऑफ कॉमन्स के आज और कल महारानी को श्रद्धांजलि देंगे. ब्रिटेन के राजनेता शोक प्रस्ताव और राजकीय अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए हैं. जनता विंडसर कैसल के बाहर जाकर महारानी को श्रद्धांजलि दी रही है, जहां ध्वज पहले से आधा झुका हुआ है.

यहां होगा महारानी का अंतिम संस्कार

महारानी का पार्थिव शरीर तीन दिन तक वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा. इस हॉल में महारानी की मां, जॉर्ज पंचम, विंस्टन चर्चिल और विलियम ग्लैडस्टोन के ताबूत रखे हैं. महारानी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया जाएगा. विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल के किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में महारानी के पार्थिक शरीर को दफनाया जाएगा. यूनाइटेड किंगडम के राष्ट्रगान में भी संशोधन किया जाएगा ताकि अगले राजा को उसमें शामिल किया जा सके. 

महारानी निधन के बाद कम से कम 54 राष्ट्रमंडल देशों राजकीय शोक मनाया जाएगा. इनमें भारत भी शामिल है. इन देशों के राष्ट्रीय ध्वज का आधा झुकाया जाएगा. महारानी के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस, सरकारी इमारतों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर ध्वज का आधा झुकाने का आदेश दिया है.  

बता दें कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन गुरुवार को स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में हो गया. वह 96 साल की थीं. उन्होंने करीब 70 वर्ष शासन किया. वेल्स के पूर्व राजकुमार 73 वर्षीय चार्ल्स अब ब्रिटेन के नए सम्राट बन गए हैं. उन्हें अब आधिकारिक तौर पर किंग चार्ल्स तृतीय के रूप में जाना जाएगा.

ये भी पढ़ें

Queen Elizabeth Death: PM मोदी से लेकर राहुल गांधी तक...एलिजाबेथ-II के निधन पर भारतीय नेताओं ने जताया दुख, कहा- 'एक युग का हुआ अंत'

Queen Elizabeth II Death: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद किन-किन देशों का झुक जाएगा झंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget