एक्सप्लोरर

इमरान ने उनके PM बनने की भविष्यवाणी करने वाली बुशरा से रचाई तीसरी शादी

दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर रहे इमरान खान ने अपनी आध्यात्मिक गुरु बुशरा मानिक से शादी रचा ली है. ये उनकी तीसरी शादी है. पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख को लेकर बुशरा ने भविष्यवाणी की थी कि जबतक वे तीसरी शादी नहीं करते, वे पीएम नहीं बनेंगे.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और देश की राजनीतिक पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने तीसरी बार शादी रचा ली है. इमरान ने लाहौर में अपनी आध्यात्मिक गुरु बुशरा मानिक से शादी की जिसकी पुष्टि उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने भी कर दी. पार्टी ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर हैंडल से उनकी शादी की तस्वीर को ट्वीट किया है.

आपको बता दें कि बुशरा मानिका से इमरान खान की शादी की खबरें इस साल जनवरी में भी आई थीं जिसे नकार दिया गया था. बाद में इमरान की तरफ से सफाई दी गई थी कि उन्होंने सिर्फ निकाह का प्रस्ताव भेजा था.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इमरान खान की नई दुल्हन बुशरा मानिका आध्यात्म की तरफ झुकाव रखने वाली महिला हैं. इमरान खान की बुशरा से मुलाकात करीब दो साल पहले हुई थी. लेकिन अब बुशरा से ज्यादा चर्चा इमरान खान की तीसरी शादी की हो रही है.

65 साल के इमरान खान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया हैं. पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वाह में तहरीक-ए-इंसाफ की सरकार है. ये इमरान खान की तीसरी शादी है. आपको बता दें कि पाकिस्तान ने वनडे का एकमात्र विश्व कप इमरान खान की कप्तानी में ही 1992 में जीता था.

खबरों के मुताबिक बुशरा मानिका ने इमरान खान से कहा था कि इमरान खान तभी पीएम बनेंगे जब वे तीसरी शादी करेंगे. अब इमरान खान ने उनकी बात मानकर तीसरी शादी उन्हीं से कर ली है. आपको बता दें कि पाकिस्तान में इसी साल चुनाव होने हैं. अब लोगों की नजरें इमरान खान की नई दुल्हन की भविष्यवाणी पर भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget