एक्सप्लोरर

प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की पहली भारतीय मूल की मंत्री बनीं, जानें उनके बारे में

भारत में जन्मी और लेबर पार्टी की नेता प्रियंका राधाकृष्णन ने न्यूजीलैंड में मंत्री बनने पर कहा कि आज बहुत ही खास दिन है. मैं अभिभूत हूं.

मेलबर्न: प्रियंका राधाकृष्णन सोमवार को न्यूजीलैंड की मंत्री बनी जो इस पद पर काबिज होने वाली पहली भारतीय मूल की नागरिक हैं. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अपने मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया, जिनमें प्रियंका भी शामिल है. दो सप्ताह पहले अर्डर्न की पार्टी ने देश के आम चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की थी.

भारत में जन्मी और लेबर पार्टी की नेता प्रियंका (41) ने कहा, ‘‘आज बहुत ही खास दिन है. मैं हमारी सरकार का हिस्सा बनने की विशेष भावना से अभिभूत हूं.’’

उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मुझे बधाई संदेश भेजने वाले सभी लोगों का बहुत बहुत शुक्रिया. मंत्री नियुक्त किये जाने पर अभिभूत हूं और इस कार्यकाल में मंत्रियों के उत्कृष्ट समूह के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं.’’

प्रियंका चेन्नई में जन्मी थीं लेकिन उनका परिवार केरल के पारावूर से है. उन्होंने स्कूल तक पढ़ाई सिंगापुर में की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह न्यूजीलैंड आ गईं.

उन्होंने लगातार घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं और शोषण का शिकार हुए प्रवासी मजूदरों के लिए आवाज उठाई, जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी की जाती रही हैं.

लेबर पार्टी की ओर से पहली बार सितम्बर 2017 में वह संसद की सदस्य चुनी गई थीं. 2019 में, उन्हें जातीय समुदायों के लिए मंत्री की संसदीय निजी सचिव नियुक्त किया गया था.

इस क्षेत्र में उनके काम ने विविधता, समावेश और जातीय समुदायों की मंत्री के रूप में उनकी नयी भूमिका के लिए उनका आधार तैयार किया. इसके अतिरिक्त, वह सामुदायिक एवं स्वैच्छिक क्षेत्र की मंत्री और सामाजिक विकास एवं रोजगार मंत्रालय की सहायक मंत्री भी बनी हैं.

‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ समाचार पत्र ने ‘इंडियन वीकेंडर’ के हवाले से कहा कि प्रियंका भारतीय-न्यूजीलैंड मूल की पहली मंत्री हैं. वह अपने पति के साथ ऑकलैंड में रहती हैं.

प्रधानमंत्री अर्डर्न ने नए मंत्रियों की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘ मैं कुछ नई प्रतिभाओं, जमीनी स्तर का अनुभव रखने वाले लोगों को शामिल करने को लेकर उत्साहित हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget