एक्सप्लोरर

उइगर मुसलमानों पर चीन कर रहा अत्याचार, दोस्ती की दुहाई देकर मजबूर हुए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान

चीन लगातार लाखों उइगर मिस्लिमों को हिरासत शिविरों में रखने के आरोपों से इनकार करता रहा है और इसे वह धार्मिक उन्माद से लोगों को दूर रखने के लिए शिक्षा शिविर करार देता है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि बीजिंग के साथ इस्लामाबाद की ‘बेहद निकटता और करीबी संबंध’ की वजह से पाकिस्तान चीन में उइगर मुस्लिम के साथ व्यवहार संबंधी आरोपों पर ‘चीन के बयानों’ को स्वीकार करता है. चीन के अशांत प्रांत शिनजियांग में उइगर एक अल्पसंख्यक मुस्लिम जातीय समुदाय है.

अमेरिका और यूरोपीय संघ समेत कई अन्य देशों ने चीन पर संसाधन संपन्न शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों के खिलाफ दमन और नरसंहार का आरोप लगाते हुए मानवाधिकार समूहों द्वारा अंतरराष्ट्रीय जांच किए जाने की मांग की है.

चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के 100 साल पूरे होने के मौके पर चीन के पत्रकारों से बात करते हुए खान ने कहा कि वह उइगर मुस्लिम मुद्दे पर चीन के उस बयान को स्वीकार करते हैं कि पश्चिमी मीडिया इस मुद्दे को बिल्कुल अलग तरह से प्रस्तुत कर रहा है. डॉन समाचार पत्र ने खान को यह कहते हुए उद्धृत किया, ‘‘चीन के साथ हमारे करीबी संबंधों की वजह से हम वास्तव में चीन के बयानों को स्वीकार करते हैं.’’

अध्ययनकर्ताओं के अनुसार चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में हाल के वर्षों में पुनः शिक्षा शिविरों में करीब 10 लाख लोगों को बंद रहने का अनुमान है, जिनमें से ज्यादातर उइगर मुस्लिम हैं. चीन के अधिकारियों पर आरोप है कि वे यहां लोगों से जबरन मजदूरी कराते हैं तथा व्यवस्थित तौर पर जन्म नियंत्रण का तंत्र बना रखा है. वहीं उत्पीड़न के साथ-साथ कैद माता-पिता से बच्चों को अलग रखने का आरोप है.

चीन लगातार लाखों उइगर मिस्लिमों को हिरासत शिविरों में रखने के आरोपों से इनकार करता रहा है और इसे वह धार्मिक उन्माद से लोगों को दूर रखने के लिए शिक्षा शिविर करार देता है.

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, ‘‘यह पाखंड है. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मानवाधिकारों का जघन्य उल्लंघन हो रहा है लेकिन पश्चिमी मीडिया शायद ही कभी उस पर टिप्पणी करता हो.’’ खान ने उइगर मुसलमानों की स्थिति और हांगकांग मु्द्दे पर रिपोर्टिंग के लिए पश्चिमी मीडिया की निंदा की. खान ने ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना’ की तारीफ करते हुए इसे पश्चिमी लोकतंत्र का ‘विकल्प’ करार दिया.

चीन के साथ पाकिस्तान के मजबूत संबंधों का उल्लेख करते हुए खान ने कहा कि पाकिस्तान जब कभी राजनीतिक या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुसीबत में आया तो चीन उसके साथ खड़ा रहा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच संबंध का भारत से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा संबंध द्विपक्षीय है और यह बेहद मज़बूत है.’’

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने जब आतंकवाद को लेकर अमेरिका का साथ दिया तो सबसे ज्यादा अपमानित महसूस हुआ: इमरान खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget