एक्सप्लोरर

ब्रिटेन में लॉकडाउन में दी गई रियायत, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने किया ये ऐलान

जॉनसन ने लोगों से फिटनेस अभियानों में हिस्सा लेने का आग्रह किया और कहा कि बच्चों को दिन में एक घंटा और वयस्कों को कम से कम 150 मिनट शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए.

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से सतर्क रहने का सोमवार को आग्रह किया और साथ में उन्होंने घर में रहने के आदेश को आधिकारिक तौर पर खत्म किया, जिससे सख्त कोविड-19 लॉकडाउन में राहत देने के पहले चरण का रास्ता प्रशस्त हुआ. इसके बाद खुले स्थानों पर अधिक गतिविधियों की इजाजत दी जाएगी.

जॉनसन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पाबंदियों में रियायत देने के उनके रोडमैप का पहला चरण ‘ग्रेट ब्रिटिश समर ऑफ स्पोर्ट’ का आगाज़ करेगा, क्योंकि लोग खुले में खेलों से संबंधित गतिविधियों का आयोजन कर पाएंगे. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जहां तक मुमकिन हो लोग घर से ही काम करें ताकि घातक वायरस को काबू करने में हासिल की गई प्रगति खतरे में नहीं पड़े.

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज ब्रिटेन में प्रतिबंधों को सावधानीपूर्वक कम करने के हमारे रोडमैप के अगले चरण का दिन है. कृपया नए नियम का ध्यान से पालन करें ताकि हम धीरे-धीरे एक साथ सामान्य स्थिति को वापस हासिल कर सकें.”

उन्होंने कहा, “ मुझे पता है कि लोगों को खेलों और प्रतिस्पर्धा की कितनी कमी खल रही है और शारीरिक गतिविधियों को समिति करना कितना मुश्किल रहा है--खासकर बच्चों के लिए. अब टीमें खुली पिचों, कोर्ट्स, पार्कों और खेल के मैदानों में लौटेंगी. मुझे उम्मीद है कि आज ‘ग्रेट ब्रिटिश समर आफ स्पोर्ट’ शुरू होंगे, जिसमें सभी उम्र के लोग टीम के साथियों के साथ फिर से मिलेंगे और उन गतिविधियों को फिर से शुरू कर पाएंगे जो उन्हें पसंद हैं.”

जॉनसन ने लोगों से फिटनेस अभियानों में हिस्सा लेने का आग्रह किया और कहा कि बच्चों को दिन में एक घंटा तथा वयस्कों को कम से कम 150 मिनट शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए.

लॉकडाउन के संशोधित नियमों के तहत, छह लोगों का समूह या दो घरों के लोग बाहर मिल सकते हैं. टेनिस कोर्ट और गोल्फ कोर्स सहित खुले खेल परिसर फिर से खोले जाएंगे और शादी समारोह में छह लोग शिरकत कर सकेंगे.

नंदीग्राम में ममता बनर्जी का रोड शो, 'अधिकारी परिवार' पर निशाना साधते हुए बोलीं- वो न घर का रहेंगे न घाट के 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget