एक्सप्लोरर

President Visit Jamaica: राष्ट्रपति कोविंद चार दिवसीय दौरे पर जमैका पहुंचे, PM एंड्रयू होल्नेस से की मुलाकात

Ram Nath Kovind Jamaica Visit: भारत और जमैका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति जमैका पहुंचे हैं.

Ram Nath Kovind Jamaica Visit: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो देशों की यात्रा के पहले चरण में रविवार को जमैका पहुंचे. कैरेबियाई देश में किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली यात्रा है. कोविंद इस दौरान जमैका के अपने समकक्ष गवर्नर-जनरल पैट्रिक एलन, प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस और अन्य गणमान्य लोगों के साथ मुलाकात करेंगे. राष्ट्रपति कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ रविवार रात जमैका की राजधानी किंग्सटन पहुंचे. इसके बाद वे सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस भी जाएंगे.

राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘जमैका के गवर्नर-जनरल पैट्रिक एलन और प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस ने हवाईअड्डे पर कोविंद का स्वागत किया. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति जमैका पहुंचे हैं. राष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया.’’ प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस ने कहा कि वह कोविंद और उनकी पत्नी का जमैका में गर्मजोशी से स्वागत कर बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसी भारतीय राष्ट्रपति की जमैका की यह पहली यात्रा है. महामहिम माननीय रामनाथ कोविंद, जमैका में आपका स्वागत है.’’ जमैका की विदेश एवं विदेश व्यापार मामलों की मंत्री कामीना जे स्मिथ ने कहा कि वह कोविंद की यात्रा के दौरान ‘‘दोनों देशों के बीच के रिश्तों को और मजबूत करने’’ को लेकर उत्साहित हैं.

18 मई तक जमैका में रहेंगे राष्ट्रपति 

कोविंद जमैका के राष्ट्रीय नायक मार्कस मोसिया गार्वे के स्मारक पर श्रद्धांजिल अर्पित करने के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे. गार्वे एक राजनीतिक कार्यकर्ता, प्रकाशक, पत्रकार, उद्यमी और वक्ता थे. जमैका के समाचार पत्र ‘द ग्लेनर’ ने जमैका में भारत के उच्चायुक्त रुंगसुंग मसाकुई के हवाले से कहा कि कोविंद गवर्नर-जनरल और प्रधानमंत्री के साथ अपनी बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति 18 मई तक जमैका में रहेंगे. इस दौरान वह गवर्नर-जनरल एलन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. मंत्रालय के मुताबिक, कोविंद प्रधानमंत्री होल्नेस और अन्य गणमान्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे. वह जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगे.

मंत्रालय ने कहा कि जमैका और भारत के मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. जमैका भी गिरमिटिया देशों में से एक है, जहां करीब 70,000 भारतीय प्रवासी रहते हैं. ये लोग दोनों देशों के बीच एक सेतु की तरह हैं. मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत और जमैका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर यह यात्रा हो रही है. इसके अलावा, भारत और जमैका क्रमशः अपनी स्वतंत्रता की 75वीं और 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.’’

यह भी पढ़ें-

Manik Saha Exclusive: त्रिपुरा के नए सीएम मणिक साह बोले - बिप्लब देब ने किया अच्छा काम, हमें चुनाव की चिंता नहीं

Rahul Gandhi in Chintan Shivir: चिंतन शिविर में बोले राहुल गांधी - कांग्रेस की तरह संवाद की छूट नहीं दे सकती बीजेपी और RSS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget