एक्सप्लोरर

Donald Trump Hush Money Case: एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर किए कई खुलासे, कहा- उसने बुरा किया

Stormy Daniels On Donald Trump: स्टॉर्मी डेनियल्स ने आगे कहा कि मुझे डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ आरोपों के साथ सार्वजनिक रूप से नहीं जाने का अफसोस है. लेकिन सच्चाई यही है कि उसने बुरा किया है.

America: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुश्किलों में हैं. अमेरिकी एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रखने के लिए पैसे देने के मामले में वह फंसते हुए नजर आ रहे हैं. स्टॉर्मी डेनियल्स ने ट्रंप से जुड़े कई खुलासे किए हैं, जिससे ट्रंप राजनीतिक करियर भी खतरे में जा सकता है. बावजूद इसके स्टॉर्मी डेनियल्स को किसी बात का डर नहीं लग रहा है. 

एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ट्रम्प पर लगे आरोपों के बाद भी उन्हें बिल्कुल डर नहीं लग रहा है. डेनियल्स ने द टाइम्स से बात करते हुए चुटकी ली कि डोनाल्ड ट्रम्प कपड़ों से डरावने नहीं हो सकते. मुझे इस मामले को बहुत पहले सार्वजनिक कर देना था लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाई. इस बात का मुझे अफसोस है. 

एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने कहा कि मैंने ट्रंप को बिना कपड़ों में देखा है, वह कपड़े पहनने के बाद कैसे डरावने लग सकते हैं. स्टॉर्मी डेनियल्स ने यह बयान तब दिया जब उसने ट्रंप के खिलाफ गवाही देने की संभावना के बारे में पूछा गया. यूएस कैपिटल हमले पर स्टॉर्मी डेनियल्स ने कहा कि वह (डोनाल्ड ट्रंप) पहले ही दंगा भड़काने, मौत और विनाश का कारण बन चुके हैं. डेनियल्स आगे कहा कि परिणाम चाहे जो भी हो, लेकिन यह हिंसा का कारण बनने जा रहा है. 

डेनियल्स के वकील ने फैसले का किया स्वागत

स्टॉर्मी डेनियल्स ने आगे कहा कि मुझे डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ आरोपों को सार्वजनिक नहीं करने का अफसोस है. लेकिन सच्चाई यही है कि उन्होंने बुरा किया है. इस बीच स्टॉर्मी डेनियल्स के वकील क्लार्क ब्रूस्टर ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. 

गौरतलब है कि न्यू यॉर्क ग्रैंड ज्यूरी ने गुरुवार यानी 30 मार्च को डोनाल्ड ट्रंप को इस मामले में दोषी ठहराया था. उन पर आरोप लगा है कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के अभियान के दौरान उन्होंने पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराया था.   

 ये भी पढ़ें: Myanmar Navy Base: अंडमान के करीब इस द्वीप पर म्यांमार बना रहा नेवी बेस, भारत को घेरने की ये चीन की नई साजिश तो नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget