एक्सप्लोरर

Howdy Modi: US से पीएम मोदी का पाकिस्तान पर वार, कहा- 9/11 और 26/11 के साजिशकर्ता कहां पाये जाते हैं?

Howdy Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना अमेरिका में कहा कि 9/11 और 26/11 आतंकी हमलों के साजिशकर्ता कहां पाये जाते है? ध्यान रहे कि इमरान खान इस समय अमेरिका में ही हैं.

ह्यूस्टन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पाकिस्तान पर खूब बरसे. उन्होंने कहा कि 9/11 और 26/11 आतंकी हमलों के साजिशकर्ता कहां पाये जाते है? पीएम मोदी ने ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों से खचाखच भरे एनआरजी स्टेडियम में कहा कि ‘‘जिनसे खुद अपना देश नहीं संभलता, इन लोगों ने भारत के प्रति अपनी नफरत को अपनी राजनीति का केंद्र बना दिया है.’’

मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में कहा, ‘‘ये वो लोग हैं जो अशांति चाहते हैं, आतंक के समर्थक है, आतंक को पालते पोसते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी पहचान आप भी अच्छी तरह जानते हैं. अमेरिका में 9/11 हो या मुम्बई में 26/11... उसके साजिशकर्ता कहां पाये जाते है ? ’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए. मैं यहां पर जोर देकर कहना चाहूंगा कि इस लड़ाई में राष्ट्रपति ट्रंप पूरी मजबूती के साथ आतंक के खिलाफ खड़े हुए हैं.’’

मिलेंगे ट्रंप और इमरान खान

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका में यह बात ऐसे समय में कही है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंचे हैं. इमरान की भी ट्रंप से मुलाकात होने वाली हैं.

Howdy Modi: ट्रंप ने मोदी को बताया ‘वफादार दोस्त’, कहा- वह भारत में शानदार काम कर रहे हैं

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''मैं कहना चाहूंगा कि राष्ट्रपति ट्रंप यहां आतंक के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं. आतंक के खिलाफ इस लड़ाई में अमेरिका और इजरायल डटकर खड़े हैं.''

इससे पहले ट्रंप ने आतंकवाद की चर्चा करते हुए कहा, ‘‘हम निर्दोष नागरिकों की कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद के खतरे से रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.’’ ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका समझते हैं कि अपने समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए हमें अपनी सीमाओं की रक्षा करनी होगी.

पीएम मोदी ने कश्मीर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 का फायदा अलगवावाद ताकते उठा रही थी, अब जम्मू कश्मीर के लोगों को भी भारत के अन्य क्षेत्र के लोगों के समान अधिकार दे दिये गए हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘हम किसी दूसरे से नहीं बल्कि खुद से मुकाबला कर रहे हैं. हम अपने को बदल रहे हैं क्योंकि भारत में ‘विकास’ आज सबसे चर्चित शब्द बन गया है. धैर्य हम भारतीयों की पहचान है लेकिन अब हम विकास के लिये अधीर हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget