एक्सप्लोरर

भारत-ईयू शिखर बैठक में हिस्सा लेने अगले महीने पुर्तगाल नहीं जाएंगे पीएम मोदी, जानिए वजह

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक में भाग नहीं लेंगे. यह शिखर बैठक अब 8 मई को डिजिटल माध्यम से आयोजित होगी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बारे में अधिक जानकारी दी है.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक में हिस्सा लेने अगले महीने पुर्तगाल की यात्रा पर नहीं जायेंगे. अब यह बैठक डिजिटल माध्यम से होगी. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूरोपीय संघ और पुर्तगाल के नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय किया गया है कि यह शिखर बैठक 8 मई को डिजिटल माध्यम से आयोजित की जायेगी.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए यूरोपीय संघ और पुर्तगाल के नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक को 8 मई को डिजिटल माध्यम से आयोजित करने का निर्णय किया गया है.’’ उन्होंने इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों पर यह जानकारी दी. 16वीं भारत-यूरोपीय संघ की शिखर बैठक 8 मई को पुर्तगाल के शहर पोर्तो में आयोजित होनी थी. बागची ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक ईयू+27 प्रारूप में पहली बार आयोजित की जा रही है, जो दोनों पक्षों के सामरिक गठजोड़ को और प्रगाढ़ बनाने की साझा आकांक्षा को प्रदर्शित करता है. प्रधानमंत्री के भारत-ईयू शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिये जाने के दौरान फ्रांस की यात्रा करने की भी उम्मीद थी.

पिछले साल जुलाई में हुआ था सम्मलेन
उल्लेखनीय है कि 27 देशों का यूरोपीय संघ, भारत के लिये सामरिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है. वर्ष 2018 में ईयू कुल मिलाकर भारत का सबसे बड़ा कारोबारी सहयोगी रहा. वर्ष 2018-19 में भारत का यूरोपीय संघ के साथ द्विपक्षीय कारोबार 115.6 अरब डालर रहा. इसमें निर्यात 57.17 अरब डालर रहा जबकि आयात 58.42 अरब डालर रहा. 15वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का आयोजन पिछले साल जुलाई में हुआ था और इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधों को और विस्तार देने के लिये कार्य केंद्रित एजेंडा रखा था.

ये भी पढ़ें :-

'देश को लॉकडाउन से बचाना है', PM Modi के संबोधन की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत पर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत पर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget