एक्सप्लोरर

State Dinner: क्या होता है राजकीय भोज, पीएम मोदी से पहले किस नेता को अमेरिका ने दिया ये सम्मान

PM Modi State Dinner in US: PM मोदी अब तक के दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री और तीसरे बड़े नेता हैं, जिन्हें अमेरिका की तरफ से राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया. वहां उन्हें राजकीय भोज दिया जाएगा.

PM Modi in US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज (मंगलवार) सुबह अपने 3 दिन के अमेरिका (America) दौरे पर रवाना हो गए हैं. यह उनकी पहली राजकीय यात्रा है, जिसे अमेरिका में 'स्टेट विजिट' कहा जाता है. इस यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने पीएम मोदी को 'स्टेट डिनर' (State Dinner) कराएंगे. जिसे आम बोल-चाल में 'राजकीय भोज' कहा जा सकता है.

अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में ऐसा तीसरी बार होने जा रहा है, जब वहां के राष्ट्रपति ने किसी भारतीय प्रधानमंत्री को 'स्टेट विजिट' के लिए आमंत्रित किया है. मोदी से पहले यह सम्मान वहां फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति यून सुक येओल का दिया गया था. 


State Dinner: क्या होता है राजकीय भोज, पीएम मोदी से पहले किस नेता को अमेरिका ने दिया ये सम्मान

कहा जाता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति 'स्‍टेट विजिट' और 'स्‍टेट डिनर' का न्‍यौता सिर्फ अपने निकटतम सहयोगियों के लिए ही देते हैं, और आज की तारीख में भारत उन देशों में से एक है, जिन्हें अमेरिका अपने भरोसेमंद और विश्वसनीय सहयोगियों के रूप में देखता है.

दो देशों के बीच 'राजकीय भोज' की अहमियत
राजनीतिज्ञों के अनुसार, अमेरिका का 'स्‍टेट डिनर' यानी 'राजकीय भोज' भारतीय इतिहास के उन राजा महाराजाओं के जैसा है, जब किसी बड़े या ताकतवर राष्ट्र के राजा का कोई दूसरा राजा भव्य स्वागत करता था, ताकि उन दोनों में गाढ़ी मित्रता हो जाए या राजकुमार-राजकुमारी में वैवाहिक संबंध स्थापित किया जाए. 'राजकीय भोज' का जिक्र महाभारत ग्रंथ में बखूबी मिलता है, उस काल में बड़े-बड़े राजा अपने समकक्ष को 'राजकीय भोज' पर आमंत्रित करते थे. और, फिर उनके राज्य ऐतिहासिक संबंधों की ओर आगे बढ़ जाते थे.

2009 में PM मनमोहन सिंह को मिला था यह सम्मान
पीएमओ के पोर्टल के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी अपने अब तक के 9 साल के कार्यकाल में 8वीं बार अमेरिका गए हैं, और ये उनकी पहली राजकीय यात्रा है. इस दौरान मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन (जो बाइडेन की पत्नी) के चीफ गेस्ट होंगे. मोदी से पहले अमेरिका ने ये सम्मान 2009 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिया था. मनमोहन से भी पहले 1963 में राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन इस तरह की यात्रा पर अमेरिका गए थे. उनके बाद मोदी अब तक के दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री और तीसरे बड़े नेता हैं, जिन्हें अमेरिका की तरफ से इस यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है.

यह भी पढ़ें:

PM Modi US Visit: पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं के बारे में क्या बताती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget