एक्सप्लोरर

PM Modi in Ukraine: पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शहीद बच्चों को दी श्रद्धांजलि, बीजेपी ने शेयर किया वीडियो

PM Modi Ukraine Visit: यूक्रेन की राजधानी कीव में पीएम मोदी और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के शहीद बच्चों को श्रद्धांजलि देने के वीडियो को बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. 

PM Modi in Ukraine: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कीव में शहीद बच्चों की याद में श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर दोनों नेताओं ने शहीद बच्चों के परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की.

शहीद बच्चों को श्रद्धांजलि देने का एक वीडियो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. जेलेंस्की ने लिखा, 'कीव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैंने उन बच्चों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की जिनकी जान रूसी आक्रमण में गई. हर देश में बच्चों को सुरक्षित जीवन जीने का हक है और हमें इसे संभव बनाना चाहिए.'

बीजेपी ने शेयर किया वीडियो

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने भी पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की के वीडियो को X पर शेयर करते हए लिखा, 'उनकी विरासत जीवित है. कीव में बच्चों की स्मृति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सम्मानित किया.'

संघर्ष के परिणामों पर की चर्चा

शहीद बच्चों को श्रद्धांजलि देने से पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और उसके परिणामों पर चर्चा की. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी. बता दें कि शुक्रवार (23 अगस्त) सुबह प्रधानमंत्री मोदी कीव पहुंचे, जहां भारतीय प्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

हुआ गर्मजोशी से स्वागत

पोलैंड से रेल फोर्स वन पर 10 घंटे की ट्रेन यात्रा के बाद कीव पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इसके बाद वह हयात होटल गए. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी दी

यूक्रेन पहुंचे पर वहां मौजूद भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में जमकर नारे लगाए. गौरतलब है कि 1992 में द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना के बाद यह पहला मौका है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन का दौरा कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का मुख्य फोकस चल रहे रूस-यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा करना है.

भारत को दोनों देशों के बीच मध्यस्थता में संभावित रूप से रचनात्मक भूमिका निभाने के रूप में देखा जा रहा है. दिल्ली से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, मैं द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और चल रहे यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ पहले की गई बातचीत को आगे बढ़ाने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं.

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape: 'पीड़िता की मां को खरीद रहीं...', ममता की पीएम मोदी को चिट्ठी पर सियासी संग्राम, BJP ने लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार
Sandeep Chaudhary: संसद में घमासान... 'वीडियो गेम' की अजब दास्तान! | Parliament | Seedha Sawal
Kanpur Lamborghini Case: 100 घंटे में गिरफ्तारी..6 घंटे में बेल | Pratima Mishra | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget