एक्सप्लोरर

PM Modi In Glasgow: दुनिया के सबसे बड़े जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लेने ग्लास्गो पहुंचे पीएम मोदी, जी-20 शिखर सम्मेलन को बताया सार्थक

PM Modi In Glasgow: पांच दिवसीय दौरे पर इटली गए पीएम नरेंद्र मोदी ने रोम स्थित रोमा कन्वेंशन सेंटर में जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. पीएम ने यहां आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन को सार्थक बताया.

PM Modi In Glasgow: पांच दिवसीय दौरे पर इटली गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोम स्थित रोमा कन्वेंशन सेंटर में जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. रविवार को जी-20 के सदस्य देशों के नेताओं की दो दिवसीय बैठक का समापन हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन को सार्थक बताया और कहा कि विश्व भर के नेताओं ने महामारी से मुकाबला करने, स्वास्थ्य अवसंरचना में सुधार, आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहन देने जैसे वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. 

रविवार को जी-20  की दो दिवसीय बैठक का समापन हुआ, जिसमें रोम घोषणापत्र स्वीकार किया गया. इस घोषणापत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया है और कहा गया है कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण वैश्विक स्तर पर जनता के हित में है.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "रोम में सार्थक जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद ग्लास्गो रवाना हो रहा हूं. इस सम्मेलन के दौरान हमने महामारी से मुकाबला करने, स्वास्थ्य अवसंरचना में सुधार, आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहन देने जैसे वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की."

बता दें कि  स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में रविवार से शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के सर्वोत्तम उपायों पर चर्चा होगी, जिसमें लगभग 200 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. इस सम्मलेन को सीओपी26 भी कहा जा रहा है. यह सम्मेलन 13 नवंबर तक चलेगा. दुनिया भर के 100 से अधिक नेता सोमवार और मंगलवार को शिखर सम्मेलन की शुरुआत में भाग लेंगे, जिसे हाई लेवल सेगमेंट के रूप में जाना जाता है.

इन नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शामिल हैं. इसके अलावा इसमें जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल भी शामिल होंगी, जबकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए ग्लासगो पहुंच चुके हैं. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और पोप फ्रांसिस ने ग्लासगो की अपनी यात्रा रद्द कर दी है, जबकि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो कार्यक्रम में व्यक्तिग रूप से शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे वीडियो लिंक के जरिये भाषण दे सकते हैं.

Drugs Case: फडणवीस के दिवाली बाद पटाखे फोड़ने वाले बयान पर CM उद्धव का पलटवार, बोले- पाकिस्तान पर बम कब गिरेंगे


UP Election 2022: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget