एक्सप्लोरर

Pfizer-AstraZeneca Vaccine: फाइजर, एक्ट्राजेनेका वैक्सीन लगवाने वालों में कोरोना से संक्रमित लोगों से ज्यादा एंटीबॉडी, स्टडी में दावा

Corona Vaccines: कनाडा में मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की अगुआई वाली एक टीम ने पाया कि ये एंटीबॉडी वायरस के 'डेल्टा' स्वरूप के खिलाफ भी असरदार हैं.

 कोविड रोधी फाइज़र या एक्सट्राजेनेका (Pfizer, AstraZeneca) का टीका लगवाने वाले लोगों में उन लोगों की तुलना में एंटीबॉडी का स्तर अधिक है जो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. 'साइंसटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल' में पब्लिश एक स्टडी में सोमवार को यह जानकारी दी गई. कनाडा में मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की अगुआई वाली एक टीम ने पाया कि ये एंटीबॉडी वायरस के 'डेल्टा' स्वरूप के खिलाफ भी असरदार हैं. 2020 में पीसीआर जांच में कोविड से संक्रमित पाए जाने के 14 से 21 दिन बाद कनाडा के 32 ऐसे वयस्कों को स्टडी में शामिल किया गया जो अस्पताल में भर्ती नहीं हुए थे. यह वायरस का 'बीटा', 'डेल्टा' और 'गामा' वैरिएंट के सामने आने से पहले की बात है.

मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर जीन-फ्रेंकोइस मैसन ने बताया कि जो कोई भी संक्रमित हुआ है, उसके शरीर में एंटीबॉडी बनी हैं लेकिन 50 साल से कम उम्र के लोगों की तुलना में बुजुर्गों में एंटीबॉडी अधिक बनी हैं. मैसन ने कहा कि इसके अलावा संक्रमित होने के बाद 16 हफ्तों तक उनके खून में एंटीबॉडी रहीं. वैज्ञानिकों ने कहा कि वह शख्स जिसे कोविड के मध्यम लक्षण थे, उसमें टीकाकरण के बाद एंटीबॉडी का स्तर टीका न लगवाने वाले वायरस से संक्रमित हुए लोगों की तुलना में दोगुना था. वैज्ञानिकों के मुताबिक, उनकी एंटीबॉडी 'स्पाइक-एसीई -2 इंटरैक्शन' को रोकने में भी बेहतर है. मैसन ने कहा कि टीकाकरण उन लोगों को भी डेल्टा वैरिएंट से बचाता है जो पहले वायरस के मूल स्वरूप से संक्रमित हुए हैं. 

हाल ही में दवा कंपनी फाइजर ने दावा किया था कि एंटी कोविड की गोली 89 फीसदी तक अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु को रोकने में प्रभावी है. फाइजर इंक ने शुक्रवार को कहा कि  ​​​​COVID-19 के लिए इसकी प्रायोगिक एंटीवायरल गोली अस्पताल में भर्ती होने और मौत की दरों में लगभग 89 फीसदी तक की कटौती करती है.

कंपनी का कहना है कि एक बार फाइजर अपना एफडीए आवेदन जमा कर देता है तो एजेंसी हफ्तों या महीनों के भीतर निर्णय ले सकती है. दुनिया भर के शोधकर्ता COVID-19 के खिलाफ एक गोली बनाने की होड़ में लगे हैं. एंटी कोविड-19 गोली मरीजों में लक्षणों को कम करने, तेजी से ठीक होने और अस्पतालों और डॉक्टरों पर बोझ को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकती है. बताया जा रहा है कि इस कोविड-19 गोली के भरोसे रोगियों को घर पर ले जाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Covid Vaccine US: अमेरिका में बच्चों को 8 नवंबर से लगेगी फाइजर की वैक्सीन, बाइडेन ने बताया- ‘Turning Point’

COVID-19 Pill: फाइजर का दावा, कोविड की गोली 89% अस्पताल में भर्ती होने और मौत को रोकने में है प्रभावी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget