एक्सप्लोरर

लाहौर हाईकोर्ट का आदेश, शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर हो शादमान चौक का नाम

लाहौर हाईकोर्ट के न्यायधीश शाहिद जमाल खान ने लाहौर के डिप्टी कमिश्नर को आदेश दिया है कि वे जल्द से जल्द भगत सिंह के नाम पर शदमान चौक का नाम बदलने का फैसला लिया है. यह याचिका भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के चेयरमैन इम्तियाज रशीद कुरैशी ने दायर की थी.

नई दिल्ली: लाहौर हाईकोर्ट ने बुधवार को प्रशासन को शादमान चौक का नाम बदलकर भगत सिंह के नाम पर रखने को कहा है. भगत सिंह स्वतंत्रता आंदोलन के नायक थे जिन्हें ब्रिटिश शासकों ने 87 साल पहले 23 मार्च, 1 9 31 को उनके दो साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ लाहौर जेल में फांसी दे दी थी. बाद में इस जेल के स्थान पर ही शादमान चौराहा बनाया गया था. लाहौर हाईकोर्ट के न्यायधीश शाहिद जमाल खान ने लाहौर के डिप्टी कमिश्नर को आदेश दिया है कि वे जल्द से जल्द भगत सिंह के नाम पर शदमान चौक का नाम बदलने के लंबित मामले पर फैसला करे. कोर्ट में यह याचिका भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के चेयरमैन इम्तियाज रशीद कुरैशी ने दायर की थी. याचिकाकर्ता ने अदालत में कहा कि भगत सिंह देश के महान स्वतंत्रता सेनानी थे और स्वतंत्रता के लिए अपने साथियों के साथ शहीद हुए थे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना ने भी भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा था कि भगत सिंह जैसा स्वतंत्रता सेनानी पूरे देश में कोई नहीं रहा. याचिकाकर्ता ने कहा कि भगत सिंह के नाम पर शादमान चौक का नाम रखना न्यायपूर्ण है. कुरैशी ने कहा, "मैं अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि शादमान चौक पर जहां भगत सिंह को फांसी दी गई थी, वहां उनकी मूर्ति भी लगाई जाए". उन्होंने कहा कि भारत में शाहजहां, बहादुर शाह और अकबर जैसे मुस्लिम शासकों के नाम पर कई सड़कें हैं. भारत सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की फोटो के साथ टिकट भी जारी किए थे और उनकी मूर्ति भी लगवाई थी. अदालत के फैसले के बाद कुरैशी ने कहा, "भगत सिंह के नाम पर शादमान चौक का नाम रखने की दिशा में यह पहला कदम है. हालांकि अदालत ने इस मामले पर फैसला करने के लिए डिप्टी कमिश्नर के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि प्रशासन जल्द ही इस मामले में फैसला करेगा". भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने मांग की थी कि भगत सिंह को पाकिस्तान का सर्वोच्च बहादुर पुरस्कार 'निशन-ए-हैदर' दिया जाना चाहिए. आतंकी हाफिज सईद ने शादमान चौक का नाम बदलने के प्रस्ताव का जोरदार विरोध किया है और इसके सहयोग में खड़े लोगों को धमकी भी दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget