एक्सप्लोरर

इमरान खान आज लेंगे PM पद की शपथ, पाकिस्तान पहुंचे सिद्धू

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू, इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान पहुंच चुके हैं. लाहौर में सिद्धू ने कहा कि खिलाड़ी और कलाकार दूरियां (देशों के बीच) मिटा देते हैं. यहां पाकिस्तानी लोगों के लिए प्यार का संदेश लेकर आया हूं.

इस्लामाबाद: क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान आज बतौर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शपथ लेंगे. इससे पहले नेशनल असेंबली ने पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में इमरान को चुना. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने 176 सीटें जीती, जबकि उनके विरोधी पाकिस्तान मुस्लिम लीग(नवाज) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को केवल 96 वोट मिले. बिलावल भुट्टो जरदारी की अगुवाई वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी), जिसके पास 54 सीटें हैं, के मतदान में हिस्सा नहीं लेने के फैसले के बाद 15वीं नेशनल असेंबली में चुनाव महज एक औपचारिकता रह गई थी. सिद्धू पहुंचे पाकिस्तान क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू, इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान पहुंच चुके हैं. लाहौर में सिद्धू ने कहा, "मैं अपने मित्र (इमरान) के आमंत्रण पर पाकिस्तान आया हूं. यह बहुत खास क्षण है." उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और कलाकार दूरियां (देशों के बीच) मिटा देते हैं. यहां पाकिस्तानी लोगों के लिए प्यार का संदेश लेकर आया हूं. इमरान खान आज लेंगे PM पद की शपथ, पाकिस्तान पहुंचे सिद्धू इस सप्ताह के शुरू में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा था कि वह शपथ ग्रहण में भाग नहीं ले रहे हैं. उन्होंने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया. कपिल देव उन तीन भारतीय क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्हें इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए बुलाया गया है. कपिल के साथ, सिद्धू और सुनील गावस्कर को भी आमंत्रण मिला है. गावस्कर ने भी इमरान को सूचित कर दिया था कि वे शपथ ग्रहण में भाग नहीं लेंगे. 'मैं किसी तानाशाह के कंधों पर चढ़कर नहीं आया' प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि मैं किसी तानाशाह के कंधों पर चढ़कर नहीं आया; मैं 22 सालों के संघर्ष के बाद इस मुकाम पर पहुंचा हूं. सिर्फ एक नेता ने मुझसे ज्यादा संघर्ष किया और वह मेरे हीरो (पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली) जिन्ना थे. क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने और तीन शादी करने के लिए हैं चर्चित हैं पाक के भावी PM इमरान इमरान ने कहा, ‘‘हमें इस देश में सख्त जवाबदेही कायम करनी है. मैं वादा करता हूं कि मैं पाकिस्तान को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा. जिस काले धन को सफेद किया गया, मैं उसे वापस लाऊंगा. जो पैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी पर खर्च होने चाहिए थे, वे लोगों की जेब में चले गए.’’ भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिए गए नवाज शरीफ की तरफ परोक्ष इशारा करते हुए इमरान ने कहा कि वह किसी ‘‘डकैत’’ के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेंगे. शाहबाज शरीफ ने अपने संबोधन में कहा कि पीटीआई की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावों में धांधली की गई. उन्होंने संसद से इन चुनावों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget