एक्सप्लोरर

भारत के राफेल से डरा पाकिस्तान खरीदेगा पांच JF-20 फाइटर जेट्स, इमरान खान ने खटखटाया चीन का दरवाजा-सूत्र

भारत के राफेल दस्ते से डरा पाकिस्तान अब चीन की तरफ भाग रहा और सूत्रों के मुताबिक भारत से डरे पाकिस्तान ने चीन से JF 20 फाइटर जेट्स खरीदने की पहल की है.

नई दिल्लीः एक के बाद एक फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की खेप भारत पहुंचने के बाद पाकिस्तान इस कदर डर चुका है कि अब वो मदद के लिए चीन का दरवाजा खटखटा रहा है. बालाकोट एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान पहले ही भारतीय वायुसेना की ताकत का ट्रेलर देख चुका है और अब राफेल को अपने जंगी बेड़े में शामिल कर के भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर बहुत बड़ी रणनीतिक बढ़त बना ली है. इसी बात ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है और सूत्रों के मुताबिक अब खबर ये है कि पाकिस्तान, चीन से बहुत जल्द J-20 लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी कर रहा है. हालांकि कंगाली से जूझ रहा पाकिस्तान शुरुआत में सिर्फ पांच ही J-20 खरीदना चाहता है.

सूत्रों के मुताबिक आई खबर भारत के राफेल दस्ते से डरा पाकिस्तान अब चीन की तरफ भाग रहा और सूत्रों के मुताबिक भारत से डरे पाकिस्तान ने चीन से पांच JF-20 फाइटर जेट्स खरीदने की पहल की है. पाकिस्तान सरकार के सूत्रों के मुताबिक चीन ने पाकिस्तान सरकार को हाल ही में JF-20 फाइटर जेट्स मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया था. अब पाकिस्तान सरकार ने चीन से पांच JF-20 फाइटर जेट्स खरीदने की पहल की है.

पाक ने फिर खटखटाया चीन का दरवाजा सूत्रों के मुताबिक अभी तक चीन से इन फाइटर जेट्स को लेने को लेकर इसकी कीमत आड़े आ रही थी और चीन इसकी जो कीमत मांग रहा था वो पाकिस्तान सरकार को बहुत ज्यादा लग रही थी मगर फ्रांस से भारत में राफेल दस्ता आते ही पाकिस्तान ने चीन से फिर से इन जेट्स को खरीदने के लिए संपर्क साधा है.

पाकिस्तान के पास मौजूद JF-17 जेट्स में बड़ी खराबियां यही नहीं, पिछले कुछ अरसे में पाकिस्तान के पास पहले से मौजूद JF-17 जेट्स में बड़ी खराबियां पाई गई थी और उनका भी चीन के साथ मिलकर उन्नयन किया जा रहा है ताकि इनमें तुर्की के मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा सके. गौरतलब है कि पाकिस्तानी वायु सेना के करीब 40 JF-17 लंबे समय से ग्राउन्डेड है. इनके कैनोपी इलेकट्रिकल सिस्टम मे खराबी पाई गई थी, साथ ही पायलट के इजेक्शन में भी तमाम खराबियां पाई गई, यही नहीं, JF-17 में कई जगह क्रैक्स भी पाए गए थे जिसके बाद से इन जेट्स को पाकिस्तान एयरफोर्स ने ग्राउंडेड कर दिया था. F-16 के अलावा पाकिस्तान चीन में ही बने JF-17 लड़ाकू विमान इस्तेमाल करता है लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से पाकिस्तानी वायुसेना के 40 JF-17 लड़ाकू विमान ग्राउन्डेड हैं. JF-17 में कई जगह क्रैक्स पाए गए थे, कुछ विमानों में पायलट की इजेक्शन सीट में खराबी भी मिली थी. इसी वजह है चीन अब J-20 लड़ाकू विमान खरीदेगा.

भारत के मुकाबले रेस में नहीं है पाकिस्तान चीन ने पाकिस्तान सरकार को हाल हीं में J-20 फाइटर जेट्स बेचने का प्रस्ताव दिया था लेकिन ज्यादा कीमत की वजह से तब ये डील परवान नहीं चढ़ी थी. हालांकि भारत में राफेल के आने के बाद अब पाकिस्तान बहुत दबाव में है और खुद ही चीन से ये डील करना चाहता है. पिछले कुछ सालों में राफेल, चिनूक, अपाचे जैसे आधुनिक मशीनों को बेड़े में शामिल कर के भारतीय वायुसेना ने अपनी ताकत में इजाफा किया है और अब पाकिस्तानी वायुसेना भारत के मुकाबले रेस में ही नहीं है.

पांच विमान खरीद के पाकिस्तान राफेल का मुकाबला नहीं कर सकता. ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि राफेल के सामने J-20 फाइटर जेट्स कहीं नहीं ठहरते. आप खुद ही देखिए-

  • राफेल एक उड़ान में एक साथ चार मिशन को अंजाम दे सकता है जबकि J-20 मल्टी मिशन को अंजाम देने में फेल है.
  • राफेल में आधुनिक AESA रडार है.
  • J-20 में लगा AESA रडार पुराना है.
  • राफेल और J-20 दोनों मल्टी रोल फाइटर हैं. इस कैटेगरी में राफेल और J-20 का मुकाबला हो सकता है.
  • सबसे बड़ी बात ये है कि 16 साल पहले बना राफेल कई युद्धों में अहम रोल निभा चुका है.
  • लेकिन चीन के J-20 के पास युद्ध का अनुभव ही नहीं है.

राफेल पूरी तरह वॉर रेडी लड़ाकू विमान है यानि दिल्ली से इशारा मिला नहीं कि ये अपने मिशन को अंजाम देने निकल जाएगा और ये बात भी पाकिस्तान को परेशान कर रही है. राफेल की अधिकतम रेंज 3700 किमी. है जो एयर टू एयर रिफ्यूलिंग के बाद और बढ़ जाती है. जबकि चीन ने J-20 की अधिकतम रेंज छुपा कर रखी है. राफेल की अधिकतम रफ्तार 1389 किमी प्रति घंटा है. जबकि J-20 की अधिकतम रफ्तार 2223 किमी प्रति घंटा है. लेकिन J-20 की रफ्तार का कोई तुक नहीं क्योंकि राफेल एक साथ MICA, METEOR, SCALP मिसाइलें ले जा सकता है. जबकि J-20 PL सीरीज की सीमित संख्या में मिसाइलें लेकर उड़ान भरता है.

सबसे खास बात ये है कि एक स्क्वॉड्रन में 12 से 24 लड़ाकू विमान होत हैं जबकि पाकिस्तान सिर्फ पांच JF-20 विमान ही खरीदने में लगा हुआ है इसलिए उसके ये 5 विमान राफेल का सामना किसी भी सूरत में नहीं कर सकते.

ये भी पढ़ें

फारूक अब्दुल्ला पर जमीन कब्जाने का आरोप, जम्मू में आलीशान बंगला फॉरेस्ट लैंड पर बना-NC के दफ्तर भी फर्जीवाड़ा कर बनाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget