एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: हमले के बीच कराई नागरिक विमानों की लैंडिंग, कर्नल सोफिया ने बताया- PAK ने अपने ही लोगों को मौत के मुंह में डाला, दिखाई तस्‍वीर

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार, उरी, पुंछ, मेंढर, राजौरी, अखनूर और उधमपुर में भारी कैलिबर आर्टिलरी गन और सशस्त्र ड्रोन का उपयोग करके LOC के पार गोलीबारी भी की.

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान इतना बौखलाया हुआ है कि उसको आम नागरिकों की भी फिक्र नहीं है. शुक्रवार (9 मई, 2025) को कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को ढाल बनाकर हमला किया. पाकिस्तान भीषण ड्रोन हमले कर रहा था, फिर भी उसने दमम से लाहौर के बीच फ्लाइट जारी रखीं. हमलों के बीच उसने एयरस्पेस को जारी रखा, जिसकी वजह से आम नागरिकों को नुकसान हो सकता था. उन्होंने तस्वीर के जरिए पाकिस्तान की पोल खोली और कहा कि भारत ने आपा नहीं खोया और नागरिक विमानों को नुकसान नहीं होने दिया. तस्वीर में दमम से लाहौर पहुंची फ्लाइट की पूरी डिटेल, टाइमिंग और रूट की जानकारी दी गई थी.

गुरुवार को पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने सारे हमलों को नाकाम कर दिया. आज विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैश और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने गुरुवार के घटनाक्रम पर ऑफिशियल ब्रीफिंग दी. 

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि कल रात पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिश की. सीमा पर 300-400 ड्रोनों का इस्तेमाल कर घुसपैठ करने का प्रयास किया गया, जिसे नाकाम कर दिया गया. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि ड्रोन तुर्की के थे. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने संयम से जबाव दिया.

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, '8-9 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से पूरी भारतीय वायुक्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया. पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर वाले हथियारों से गोलीबारी भी की. अंतरराष्ट्रीय और नियंत्रण रेखा पर 36 जगहों पर 300-400 ड्रोनों का इस्तेमाल घुसपैठ के लिया किया गया. भारत ने इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया.'

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया, बल्कि उसे एक ढाल की तरह इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा, 'जब यह हमला किया गया, उस समय कराची और लाहौर जैसे बड़े शहरों में पैसेंजर प्लेन उड़ान भर रहे थे, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में डाली गई.' 

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारतीय पक्ष का हवाई क्षेत्र घोषित बंद के कारण नागरिक यातायात से पूरी तरह से रहित है, जबकि कराची और लाहौर के हवाई अड्डा मार्ग पर नागरिक एयरलाइन उड़ान भर रही हैं. उन्होंने कहा, 'गुरुवार को शाम 5 बजकर 50 मिनट पर दमम से फ्लाइट ने उड़ान भरी और रात को 9 बजकर 10 मिनट पर लाहौर में उतरी. भारतीय वायु सेना ने अपनी प्रतिक्रिया में काफी संयम दिखाया और इस तरह अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमान सेवा की सुरक्षा सुनिश्चित की.'

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, 'पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार, उरी, पुंछ, मेंढर, राजौरी, अखनूर और उधमपुर में भारी कैलिबर आर्टिलरी गन और सशस्त्र ड्रोन का उपयोग करके नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी भी की, जिसके परिणाम स्वरूप भारतीय सेना के कुछ जवान हताहत हुए और घायल हुए, भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है.'

 

यह भी पढ़ें:-
'कर्नल सोफिया कुरैशी को भी...', ऑपरेशन सिंदूर से चर्चा में आईं सैन्य अधिकारी पर सुप्रीम कोर्ट में क्यों हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget