एक्सप्लोरर

आतंक परस्त PAK अब दुनिया को देगा शांति का संदेश! UNSC में हुई दो साल के लिए पाकिस्तान की एंट्री

Pakistan UNSC: पाकिस्तान 2025-26 के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टेबल पर अपनी जगह बनाएगा. यह आठवां मौका है जब पाकिस्तान को इस अहम निकाय में जगह मिला है.

Pakistan UNSC: पाकिस्तान ने 1 जनवरी 2025 से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में गैर-स्थायी सदस्य के रूप में अपना दो साल का कार्यकाल शुरू कर दिया है.

पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने कहा कि उनकी टीम दुनिया के सामने मौजूद अहम चुनौतियों का "सक्रिय और रचनात्मक" तरीके से समाधान करने में भूमिका निभाएगी. मुनीर अकरम ने पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एपीपी से बातचीत में कहा, "सुरक्षा परिषद में हमारी उपस्थिति को दुनिया महसूस करेगी."

सुरक्षा परिषद में आठवीं बार सदस्य बना पाकिस्तान

पाकिस्तान 2025-26 के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टेबल पर अपनी जगह बनाएगा. यह आठवां मौका है जब पाकिस्तान को इस अहम निकाय में जगह मिला है. इससे पहले 2012-13, 2003-04, 1993-94, 1983-84, 1976-77, 1968-69 और 1952-53 में पाकिस्तान ने यूएनएससी की गैर-स्थायी सदस्यता निभाई थी.

जून 2024 में पाकिस्तान को भारी बहुमत के साथ इस पद के लिए चुना गया था, जहां उसे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों में से 182 वोट मिले. यह दो-तिहाई बहुमत (124 वोट) से कहीं अधिक था.

वैश्विक अशांति के समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का दावा

पाकिस्तान के राजदूत अकरम ने कहा, "हम ऐसे समय में परिषद में प्रवेश कर रहे हैं जब विश्व में भू-राजनीतिक अशांति, बड़ी शक्तियों के बीच तीव्र प्रतिस्पर्धा और यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका सहित अन्य क्षेत्रों में युद्ध की स्थिति बनी हुई है."

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान, जो जनसंख्या के लिहाज से दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश है, यूएन चार्टर के मुताबिक जंग रोकने, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और आतंकवाद जैसी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय और रचनात्मक भूमिका निभाएगा.

जापान की जगह लेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने एशियाई सीट पर जापान की जगह ली है, जिसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2024 को खत्म हुआ. सुरक्षा परिषद में स्थायी शांति स्थापना के लिए यह भूमिका अहम मानी जाती है.

पाकिस्तान के साथ ही डेनमार्क, ग्रीस, पनामा और सोमालिया को भी 2024 के जून में महासभा चुनाव के दौरान गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया. इन देशों ने जापान, इक्वाडोर, माल्टा, मोजाम्बिक और स्विट्जरलैंड की जगह ली है.

सुरक्षा परिषद के सदस्य

गैर-स्थायी सदस्यों के अलावा, सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्य शामिल हैं, अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस. इनके साथ पिछले साल चुने गए अल्जीरिया, गुयाना, दक्षिण कोरिया, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया भी सदस्य बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

'पेपर से मत पोंछना टॉयलेट सीट', जब जापानी कंपनी ने लिखा ये, सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: तनाव के बीच थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, मशहद की गलियों में आंसुओं का सैलाब
LIVE: तनाव के बीच थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा दफ्न, मशहद की गलियों में आंसुओं का सैलाब
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget