एक्सप्लोरर

Pakistan: 10 बच्चों का बाप बना अपनी ही बेटियों के लिए हैवान, यौन उत्पीड़न से तंग आई बहनों ने खुद ही जलाकर मार डाला

Two Girl Burn Father Alive: अली अकबर ने तीन शादियां की थीं और उन तीनों पत्नियों से उसके 10 बच्चे थे. अकबर की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी दो पत्नियां और बच्चे किराए के मकान में रह रहे हैं.

Two Minor Girl Burn Father Alive : पाकिस्तान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही दो मासूम बच्चियों के साथ इंसानियत की सारी हदें पार कर दी. पिता की हैवानियत से तंग आकर मासूम बच्चियों ने उसे आग के हवाले कर दिया और उसके कर्मों की सजा दे डाली. आप सोच रहे होंगे कि पिता ने ऐसा क्या कर दिया कि बच्चियों ने उसे जला ही डाला. जानकर हैरानी होगी कि ये दोनों नाबालिग बच्चियां अपने ही पिता से यौन उत्पीड़न का शिकार होती थी.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार (7 जनवरी, 2025) को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो नाबालिग लड़कियों ने अपने पिता को कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोप में जलाकर मार डाला. यह घटना सोमवार (6 जनवरी, 2025) को लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला के मुगल चौक में हुई.

तीन पत्नियों से 10 बच्चे थे

पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय अली अकबर ने तीन शादियां की थीं और उन तीनों पत्नियों से उसके 10 बच्चे थे. अकबर की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी दो पत्नियां और बच्चे किराए के मकान में रह रहे हैं. सोमवार को जब अकबर सो रहा था तो उसकी 12 और 15 वर्षीय बेटियों ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी. वह गंभीर रूप से जल गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

पिता की गाड़ी से पेट्रोल निकालकर जला दिया

दोनों नाबालिग लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया और पुलिस को दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि उनके पिता उनका यौन उत्पीड़न करते थे. लड़कियों ने कहा, "हम दोनों ने अपने पिता को यौन उत्पीड़न के लिए मारने की योजना बनाई थी. हमने उनकी बाइक से पेट्रोल लिया और उन्हें आग लगाने से पहले उन पर छिड़का." पुलिस ने यह भी कहा कि वे हत्या का मामला दर्ज करने से पहले मृतक की दो पत्नियों के बयान दर्ज कर रहे हैं. हालांकि, मृतक की पत्नियों ने क्या कहा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें- असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी की चीन नीति पर खड़े किए सवाल, बोले- 'बाइडेन की पत्नी को दी हीरे की अंगूठी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget