एक्सप्लोरर

क्या युद्ध की तैयारी में है पाकिस्तान? 140KM मारक क्षमता वाले रॉकेट सिस्टम का किया परीक्षण

रक्षा मामलों के जानकारों की तरफ से लगातार यह कहा जाता रहा है कि अगर लड़ाई होती हो तो भारत को टू-फ्रंट वॉर का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना होगा.

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी तनातनी के बीच क्या पाकिस्तान भी युद्ध की तैयार कर रहा है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि चीनी वायुसेना के साथ शाहीन-9 युद्धाभ्यास 20 दिनों तक करने के बाद अब उसने फतह-1 गाइडेड मल्टी लॉन्च रॉकेट सिस्टम का परीक्षण किया है. पाकिस्तानी सेना का मीडिया विंग देखने वाले आईएसपीआर ने इसको लेकर एक वीडियो जारी किया है.

इस वीडियो के जरिए यह दावा किया गया है कि इस रॉकेट सिस्टम की मारक क्षमता 140 किलोमीटर दूरी तक है. हालांकि, पाकिस्तान ने इसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है कि इस रॉकेट को परीक्षण कब और कहां पर किया गया है. 15 सेकेंड के इस वीडियो के बारे मे ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि इस रॉकेट सिस्टम को बनाने में पाकिस्तान की चीन ने मदद की होगी.

गौरतलब है कि इससे पहले चीनी राष्ट्रपति ने सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने और अपनी कौशलता बढ़ाने को कहा था. राष्ट्रति शी जिनपिंग ने कहा था कि चीनी सेना को ऐसी तैयारी करना चाहिए कि वह सेकेंड में एक्शन के लिए तैयार रहे. इसके बाद ग्लोबल टाइम्स की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया था. इस वीडियो में तिब्बत के नजदीक चीनी सेना बमबारी कर युद्धाभ्यास करते हुए नजर आए थे.

भारत से पूर्वी लद्दाख में जारी तनातनी के बीच लगातार टू-फ्रंट वॉर की आशंका जताई जा रही है. रक्षा मामलों के जानकारों की तरफ से लगातार यह कहा जाता रहा है कि अगर लड़ाई होती हो तो भारत को टू-फ्रंट वॉर का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना होगा.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति शी जिनपिंग का चीनी सेना को आदेश, ऐसी तैयारी करें कि 'सेकेंड में हो एक्शन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget