एक्सप्लोरर

Abdul Rehman Makki Video: मक्की ने जेल से वीडियो जारी कर भारत के खिलाफ दिया बड़ा बयान, क्या चल रहा है आतंकी के मन में

Abdul Rehman Makki Statement against India: आतंकी मक्की ने जेल से वीडियो जारी कर भारत के खिलाफ बड़ा बयान दिया है.

Abdul Rehman Makki Statement against India: लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी लीडर अब्दुल रहमान मक्की ने जेल से वीडियो जारी कर भारत को लेकर बयान दिया है. उसने कहा है कि उसको संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) द्वारा ग्लोबल आतंकी भारत की वजह से घोषित किया गया है. हालांकि लाहौर (पाकिस्तान) की कोट लखपत जेल जारी किए गए वीडियो में मक्की ने कहा है कि उसका आतंकी संगठन अल कायदा या इस्लामिक स्टेट से किसी भी तरह का लिंक नहीं है.

आतंकी मक्की के बयान को लेकर पीटीआई ने जानकारी दी है. पीटीआई ने मक्की के हवाले से लिखा है,'' "मेरा मानना ​​है कि मेरी लिस्टिंग का आधार भारत सरकार की गलत सूचना पर आधारित है.''

मक्की ने आगे कहा,' मैं ओसामा बिन लादेन, अयमान अल-जवाहिरी या अब्दुल्ला आजम से कभी नहीं मिला, जैसा कि कुछ रिपोर्टों में आरोप लगाया गया है."

UNSC के फैसले पर खेद जताते हुए मक्की ने कहा, "इन लिस्टिंग के संबंध में न तो किसी तय प्रक्रिया का पालन किया गया और न ही जानकारी दी गई." मक्की 1980 के दशक में इस्लामिक यूनिवर्सिटी इस्लामाबाद (Islamic University Islamabad) के एक संकाय सदस्य होने के आरोपों से भी इनकार किया, जहां उस पर अल कायदा के नेताओं या अफगान कमांडरों से मिलने का आरोप लगाया गया था.

आइए जानते हैं अब्दुल रहमान मक्की कौन है? 

अब्दुल रहमानी मक्की 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का सदस्य है. भारत और अमेरिका में पहले ही मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित किया जा चुका है. भारत बीते साल यूएन में एक प्रस्ताव भी लाया था, जिससे मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित किया जा सके, लेकिन चाइना ने हमेशा की तरह अड़ंगा लगाने का काम किया. जिसके बाद उसे वैश्विक आतंकी घोषित नहीं किया जा सका था.

बताया जाता है कि कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में भी मक्की का हाथ रहा है. इसके साथ ही मक्की भारत के खिलाफ आतंकियों को तैयार भी करता है. मक्की युवाओं को हिंसा के लिए कट्टरपंथी बनाता है और उन्हें भड़काता है.

मुंबई ब्लास्ट में भी थी महत्वपूर्ण भूमिका 

मक्की हाफीज सईद का सबसे खास रिश्तेदार है जो कि उसके काले खेल में हमेशा वफादारी से साथ देता है. मुंबई ब्लास्ट में मक्की ने महत्वपूर्ण रोल निभाया था. वह अमेरिका द्वारा नामित विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) लश्कर के भीतर विभिन्न नेतृत्व भूमिकाएं निभा रहा है. इससे पहले उसने लश्कर के अभियानों के लिए धन जुटाने में भी भूमिका निभाई है. 

पाकिस्तान ने सुनाई थी 6 महीने की सजा
करीब दो साल पहले पाकिस्‍तान की आतंकवाद निरोधी एक अदालत ने टेरर फंडिंग मामले में अब्दुल रहमान मक्की को भी 6 महीने की सजा सुनाई थी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
Xप्लेन: ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget