एक्सप्लोरर

Pakistan: 'TTP मेरी हत्या की कर रहा है प्लानिंग', इमरान खान ने किया ये दावा तो आतंकी संगठन ने कहा- हमारी जंग केवल सेना से

Imran Khan's Assassination Claim: पाक के पूर्व PM इमरान खान पर 2022 में 3 नवंबर को हमला किया गया था. उनके पैर में गोली लगी थी. इसके बाद इमरान ने दूसरी पार्टी के नेता पर हत्या कराने के आरोप लगाए थे.

Imran Khan Pakistan News: आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (Tehreek-e-Taliban Pakistan) ने पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान (Imran Khan) की हत्‍या की साजिश के दावों का खंडन किया है. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान  (TTP) की ओर से कहा गया है कि उसका कोई भी व्‍यक्ति पाकिस्‍तान के दक्षिण वजीरिस्तान में इमरान खान की हत्‍या की योजना बनाने में शामिल नहीं था.

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हवाले से पाकिस्‍तानी न्‍यूजपेपर डॉन ने यह खबर छापी. खबर के मुताबिक, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने अपने बयान में कहा कि हमारा युद्ध सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के खिलाफ था न कि किसी राजनीतिक शख्सियत के खिलाफ. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने आगे कहा कि हमारी लड़ाई सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के खिलाफ है, न कि किसी राजनीतिक शख्सियत के खिलाफ.

तहरीक-ए-तालिबान ने कहा- हम साजिश में शामिल नहीं

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने कहा, "हमें जानकारी मिली है कि पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ताओं के साथ एक बैठक में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ (इमरान खान) ने दावा किया कि टीटीपी द्वारा हत्या के प्रयास की योजना बनाई जा रही थी और दक्षिण वजीरिस्तान के लोगों को इस योजना को अंजाम देने का काम सौंपा गया है." तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने कहा कि यह दावा पूरी तरह गलत है. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के बयान में कहा गया कि 10 दिन पहले पार्टी के कुछ सदस्यों द्वारा इसी तरह का निराधार दावा किया गया था.

3 नवंबर को इमरान खान पर जानलेवा हमला हुआ था

बता दें कि पिछले साल 3 नवंबर को इमरान खान पर वजीराबाद में तब हमला किया गया था, जब वह पीएमएल-एन के खिलाफ "आजादी मार्च" का नेतृत्व कर रहे थे और मध्यावधि चुनाव की मांग कर रहे थे. उस मामले में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने संदिग्ध नवीद मेहर को हमले की जगह से गिरफ्तार किया था. नवीद मेहर ने इमरान खान पर गोलियां चलाने की बात कुबूली भी थी.

तब इमरान खान की ओर से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर उंगलियां उठाई गईं. इमरान खान ने पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी पर आतंकवादी संगठन को ठेका देकर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया. 

इमरान खान ने जरदारी पर लगाया गया था यह आरोप

इमरान खान ने एक वीडियो के माध्यम से लाहौर में अपने जमान पार्क निवास से एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को कथित साजिश 'प्लान-सी' करार दिया था, जिसके लिए उन्होंने आसिफ अली जरदारी पर हत्या के प्रयास को अंजाम देने के लिए एक आतंकवादी संगठन को पैसे देने का आरोप लगाया था. वो आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ही बताया गया. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को 7 अरब डॉलर..? वित्त मंत्री इशाक डार बोले- IMF से आज फाइनल राउंड की मीटिंग, जल्द सुलझेगा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget