एक्सप्लोरर

चीन, सऊदी और यूएई... कर्ज मिलने के बाद अब फिर से क्यों दोस्तों के सामने हाथ फैला रहा पाकिस्तान?

चीन से 5 अरब डॉलर, सऊदी अरब से 4 अरब डॉलर और यूएई से 3 अरब डॉलर की लिमिट बढ़ाने के लिए पाकिस्तान ने आग्रह किया है.

पाकिस्तान ने अपने दोस्त देशों चीन, सऊदी अरब और यूनाइटेड अरब एमीरेट्स (UAE) से कर्ज में राहत देने की गुजारिश की और कहा कि रिशिड्यूलिंग करके कर्ज की समयसीमा 3 से पांच साल तक बढ़ा दी जाए. पाकिस्तान ने इन देशों से 27 अरब डॉलर का कर्ज लिया है और अब वह चाहता है कि चीन, सऊदी और यूएई 12 अरब डॉलर से ज्यादा के सालाना कर्ज को 3  से 5 साल तक के लिए बढ़ा दें. इसी सिलसिले में वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब गुरुवार (25 जुलाई, 2024) को बीजिंग गए थे. 

द डॉन की खबर के अनुसार रविवार को विदेश मंत्री औरंगजेब ने कहा कि तीनों देशों से इस बारे में बात कर 12 अरब डॉलर के सालाना कर्ज की समयसीमा बढ़ाने के लिए कहा गया है ताकि अगले महीने इंटरनेशनल मोनेट्री फंड (IMF) से आर्थिक मदद के लिए 7 अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी मिल सके.

आईएमएफ ने क्या कहा?
आईएमएफ ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उसने पाकिस्तान को सात अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज देने के लिए उसके साथ स्टाफ स्तर के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. कर्ज 37 महीनों के लिए दिया जाएगा. हालांकि, इसमें कड़ी शर्तें भी जोड़ी गईं, जिसके तहत आईएमएफ के बोर्ड की ओर से लोन के लिए अंतिम मंजूरी दिए जाने से पहले पाकिस्तान को कई पूर्व कार्रवाई करनी होंगी.

12 अरब डॉलर के वार्षिक कर्ज के पुनिर्धारण का किया आग्रह
चीन से 5 अरब डॉलर, सऊदी अरब से 4 अरब डॉलर और यूएई से 3 अरब डॉलर की लिमिट बढ़ाने के लिए पाकिस्तान ने आग्रह किया है. पाकिस्तान ने चीन से ऊर्जा क्षेत्रों में 15 अरब डॉलर के कर्ज की रिशिड्यूलिंग और आयात किए गए कोल आधारिक प्रोजेक्ट को लोकल कोल में बदलने का भी आग्रह किया.

मोहम्मद औरंगजेब ने कहा कि चीन ने पाकिस्तान की फोरेन एक्सचेंज की कठिनाइयों को समझा है और वह नए बिजनेस वेंचर और ऊर्जा सेक्टर के भुगतानों की रि-प्रोफाइलिंग में पाकिस्तान की मदद करना चाहता है. उन्होंने यह भी कहा कि आईएमएफ बोर्ड मीटिंग से पहले पाकिस्तान को तीनों देशों से बाहरी वित्तपोषण की पुष्टि सुनिश्चित करनी होगी.

चार दिन के दौर पर थे पाकिस्तान के दो मंत्री
पाकिस्तान के वित्त और राजस्व मंत्री मोहम्मद औरंगजेब और ऊर्जा (बिजली प्रभाग) मंत्री सरदार अवैस अहमद खान लघा गुरुवार से बीजिंग में थे. दोनों मंत्री महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे से जुड़े बकाया ऋणों को पुनर्निर्धारित करने के लिए बीजिंग में थे. दोनों मंत्रियों ने एक के बाद एक प्राधिकरण और एजेंसी से मुलाकात की, जिनमें पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) के गवर्नर पान गोंगशेंग और नेशनल एसोसिएशन ऑफ फाइनेंशियल मार्केट इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के उप महासचिव काओ युआनयुआन शामिल हैं. मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि चिंता यह है कि चीन शुरू में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं था, जो ऊर्जा ऋण से संबंधित वार्ता पर पाकिस्तान के साथ उनकी असहमति का संकेत है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने कहा कि पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से चीन से अपने ऋणों को पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध किया. इसमें चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPES) बिजली परियोजनाओं के लिए बकाया राशि पिछले वित्त वर्ष के अंत तक 44 फीसदी बढ़कर 401 अरब पाकिस्तानी रुपये हो गई.

बिजली मंत्रालय के दस्तावेजों के अनुसार जून 2024 तक चीन के बिजली संयंत्रों का बकाया 401 अरब पाकिस्तानी रुपये हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 122 अरब रुपये या 44 फीसदी शत अधिक है. मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी ने ऊर्जा ऋण चुकाने के लिए आठ साल का विस्तार मांगा है.

यह भी पढ़ें:-
Russian Navy Day: रूसी परेड में शामिल हुआ भारतीय युद्धपोत, नौसैनिक दिवस पर पुतिन ने भारत को कहा धन्यवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget