एक्सप्लोरर

Russian Navy Day: रूसी परेड में शामिल हुआ भारतीय युद्धपोत, नौसैनिक दिवस पर पुतिन ने भारत को कहा धन्यवाद

Russian Navy Day: भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस तबर 28 जुलाई को सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी नौसैनिक दिवस परेड में शामिल हुआ. इस दौरान पुतिन ने भारतीय नौसेना और युद्धपोत को धन्यवाद किया.

Russian Navy Day: रूस के नौसैनिक दिवस परेड में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस तबर भी शामिल हुआ. परेड का निरीक्षण करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय युद्धपोत और भारतीय नौसैनिकों का शुक्रिया अदा किया. INS तबर के सामने से गुजरते हुए पुतिन ने कहा, रूसी नौसैनिक दिवस में शामिल होने के लिए आप सभी को बधाई. इस मौके पर युद्धपोत के डेक पर खड़े भारतीय नौसैनिकों ने भी जयघोष से पुतिन का स्वागत किया. आईएनएस तबर का निर्माण रूस में ही हुआ है, जिसे साल 2004 में भारतीय नौसेना को सौंपा गया था. 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 28 जुलाई को सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित नौसेना दिवस के परेड में बोलते हुए कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा में नौसेना की अहम भूमिका है. इस दौरान पुतिन ने देश की नौसेना को अधिक मजबूत करने की बात कही. उन्होंने कहा कि 'हम सतह, पनडुब्बी बलों और नौसेना विमानन को मजबूत करना जारी रखेंगे. इसके साथ ही नौसैनिक जहाजों को उच्च चकनीक वाली हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस करेंगे.' 

रूस नौसेना को कर रहा मजबूत
रूस में हाल ही में फ्रिगेट, कॉर्वेट और परमाणु पनडुब्बियों का आधुनिकीकरण किया गया है. रूस की कुछ पनडुब्बियों में अत्याधुनिक परमाणु सक्षम जिरकोन हाइपरसोनिक मिसाइलों को लगाया गया है. पनडुब्बियों में मैक 9 की गति वाली मिसाइलों को लगाया गया है, जिसे एयर डिफेंस के द्वारा रोकना मुश्किल है. रूस ने साल 2020 में पहली बार युद्धपोत एडमिरल गोर्शकोव से जिरकोन मिसाइल को दागा था. रूसी प्रेस के मुताबिक, ग्रेमाशची-क्लास कार्वेट का हाइपरसोनिक जिरकोन मिसाइल ले जाने के लिए आधुनिकीकरण किया गया है. इस सीरीज का प्रमुख युद्धपोत, ग्रेमाशची मौजूदा समय में प्रशांत बेड़े में तैनात है.

साल 2004 में भारत को मिला आईएनएस तबर
रूसी परेड में भारत को जो युद्धपोत आईएनएस शामिल हुआ, उसे रूस ने बनाया है. इस जहाज को 19 अप्रैल 2004 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया. इस समय आईएनएस तबर के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन महेश मंगीपुडी हैं. यह जहाज मुंबई बंदरगाह पर तैनात किया गया है. इसके अलावा मुंबई बंदरगाह पर INS तलवार और INS त्रिशूल भी तैनात हैं. 

यह भी पढ़ेंः North Korea News: किम जोंग के आदेश का इंतजार कर रही उत्तर कोरिया की सेना, इस देश को तबाह करने की खाई है कसम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान से डील अमेरिका के फायदेमंद', तेहरान से बातचीत के बीच बोले ट्रंप, डेमोक्रेट्स से कहा- चुपचाप बैठो और...
'ईरान से डील अमेरिका के फायदेमंद', बातचीत के बीच बोले ट्रंप, डेमोक्रेट्स से कहा- चुपचाप बैठो और...
मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? अमेरिका ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, भड़के ईरान ने की जवाबी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? US ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, तेहरान ने की जवाबी कार्रवाई
पाकिस्तान से खरीदे गए थे 2 मोबाइल फोन, 4 साल तक रहे बंद... पहलगाम आतंकी हमले में चौंकाने वाला खुलासा
PAK से खरीदे गए थे 2 मोबाइल फोन, 4 साल तक रहे बंद... पहलगाम आतंकी हमले में चौंकाने वाला खुलासा
पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुनीर की खुली पोल!
पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुनीर की खुली पोल!

वीडियोज

New Tata Tiago EV facelift walkaround | #tata #tatatiago #autolive
'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
सूर्या मर्डर केस के आरोपी असद के घर पर नोटिस चस्पा, ढोल बजाकर किया ऐलान; 15 दिन का अल्टीमेटम
सूर्या मर्डर केस के आरोपी असद के घर पर नोटिस चस्पा, ढोल बजाकर किया ऐलान; 15 दिन का अल्टीमेटम
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी...'
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
फिल्म 'धुरंधर' को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार के बयान से कुमार विश्वास गदगद, विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी
फिल्म 'धुरंधर' को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार के बयान से कुमार विश्वास गदगद, विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी
मसालदानी में रखी हल्दी असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
मसालदानी में रखी हल्दी असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
Embed widget