एक्सप्लोरर

Pakistan News: पाकिस्तानी मॉडल Qandeel Baloch की हत्या के केस में उम्रकैद काट रहा भाई हुआ बरी, जानें क्या है मामला?

कंदील का गला घोटने के लिए उसके भाई वसीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. वसीम ने प्रेस के सामने स्वीकारा था उसे हत्या के लिए कोई पछतावा नहीं, क्योंकि कंदील का व्यवहार "असहनीय" था.

लाहौर: पाकिस्तान के सबसे कुख्यात 'ऑनर किलिंग' में मारी गई एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार (social media star) के भाई को सोमवार को छह साल से कम जेल की सजा काटने के बाद बरी कर दिया गया. वकीलों ने यह जानकारी दी. 26 साल की कंदील बलोच (Qandeel Baloch) की हत्या 2016 में हुई थी.

कंदील के मौत के बाद उसके भाई मुहम्मद वसीम को गिरफ्तार किया गया था. कंदील का गला घोंटने के लिए वसीम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. वसीम ने प्रेस के सामने स्वीकारा था उसे हत्या के लिए कोई पछतावा नहीं, क्योंकि कंदील का व्यवहार "असहनीय" था. वसीम के वकील सरदार महबूब ने बताया कि पूर्वी शहर मुल्तान की एक अदालत ने उन्हें पूरी तरह से बरी कर दिया है. कोर्ट के आदेश को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है.

यह मामला हाल के वर्षों का सबसे हाई प्रोफाइल "ऑनर किलिंग" बन गया - जिसमें महिलाओं को पुरुष रिश्तेदारों द्वारा एक परिवार की प्रतिष्ठा को कथित तौर पर धक्का पहुंचाने के नाम पर मौत की सजा दी जाती है. बलूच की हत्या के तीन महीने बाद पाकिस्तान की संसद ने ऑनर किलिंग के लिए आजीवन कारावास अनिवार्य करने वाला नया कानून पारित किया था.

क्या है कानूनी पेंच? 
हाल ही में पाकिस्तानी कानून में हुए बदलाव के तहत, अपराधी अब पीड़ित के परिवार से (कभी-कभी अपने परिवार से) माफी मांगने और अपनी सजा को कम करने के लिए सक्षम नहीं रह गए हैं. हालांकि, हत्या को सम्मान के अपराध (a crime of honour) के रूप में परिभाषित किया जाए या नहीं, यह न्यायाधीश के विवेक पर छोड़ दिया जाता है, जिसका अर्थ है कि हत्यारे सैद्धांतिक रूप से एक अलग मकसद का दावा कर सकते हैं और फिर उन्हें क्षमा भी किया जा सकता है.

बलोच के मामले में, उसके माता-पिता ने शुरू में जोर देकर कहा कि उनके बेटे को कोई छूट नहीं दी जाए लेकिन बाद में उन्होंने अपना विचार बदल दिया और कहा कि वे चाहते हैं कि उसे माफ कर दिया जाए. उनके वकील सफदर शाह के अनुसार, भाई-बहनों की मां के एक वकील ने कहा कि उन्होंने वसीम को क्षमा करने के लिए "अपनी सहमति" दी थी. वसीम इस सप्ताह के अंत में रिहा हो सकता है.

'कंदील को किसने मारा' 
जीवनी लेखक सनम माहेर ने कहा, "वसीम अब आजाद है, जबकि कंदील की पाकिस्तान में महिलाओं के लिए 'स्वीकार्य' व्यवहार की सीमा से बाहर कदम रखने के लिए निंदा की गई थी." उन्होंने कहा, "आज के फैसले के बाद, हम पूछ सकते हैं कि उसे किसने मारा?"

यह भी पढ़ें: 

Pakistan में ईशनिंदा के नाम पर भीड़ हुई फिर बेकाबू, इस बार एक शिया विद्वान पर हुआ हमला

उइगर मुस्लिमों के सवाल पर Imran Khan की China को क्लीन चिट, कहा- स्थिति वैसी नहीं जैसा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget