एक्सप्लोरर

Pakistan Power Crisis: पाकिस्तान में गंभीर ब्लैकआउट के बाद बहाल हुई बिजली सेवा, 24 घंटों के बाद काम करने लगे ग्रिड स्टेशन

Pakistan Power Outage: पाकिस्तान (Pakistan) के ऊर्जा मंत्रालय ने दावा किया कि बिजली की आपूर्ति करने वाले सभी ग्रिड स्टेशनों (Grid Stations) को बहाल कर दिया गया है. लोगों को अंधेरे से अब राहत मिली है

Pakistan Grid Stations Restored: पाकिस्तान में बिजली संकट से लोगों को राहत मिली है. 24 घंटे तक अंधेरे में रहने के बाद देश में बिजली सेवा बहाल कर दी गई है. पाकिस्तान में 24 घंटे तक बड़े पैमाने पर बिजली कटौती के बाद राष्ट्रव्यापी पावर ग्रिड बहाल (Grid Stations Restored) कर दिए गए हैं. पाकिस्तान (Pakistan) में सोमवार सुबह से ही बिजली व्यवस्था (Power Crisis) पूरी तरह से चरमरा गई थी.

पाकिस्तान में पावर कट (Pakistan Power Cut) के बाद इस्लामाबाद, कराची समेत कई शहरों में लाखों की संख्या में लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हो गए थे.

ग्रिड स्टेशनों को बहाल किया गया

पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने मंगलवार (24 जनवरी) को दावा किया कि बिजली की आपूर्ति करने वाले सभी ग्रिड स्टेशनों को बहाल कर दिया गया है. सभी 1,112 ग्रिड स्टेशनों को 24 घंटे के भीतर देश भर में बहाल कर दिया गया. पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने इस संबंध में ग्रिड स्टेशनों की लिस्ट के साथ ट्वीट किया, जिसमें दिखाया गया था कि मंगलवार को सुबह 6:25 बजे बिजली वापस आ गई थी.

कई शहरों में हो गई थी बत्ती गुल

पाकिस्तान में राष्ट्रीय ग्रीड में खराबी की वजह से देश के कई शहरों में बत्ती गुल हो गई थी और लोग अंधेरे में थे. ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय ग्रिड में सोमवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे खराबी आ गई थी, जिसके बाद ब्लैकआउट की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कराची में कुछ इलाके के लोगों की शिकायत है कि अभी भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल नहीं हुई है.

पाकिस्तान में बिजली सेवा बहाल

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय ग्रिड से आपूर्ति बहाल होने के बाद महानगरों में स्थिति में और सुधार हुआ है. हवाई अड्डों, अस्पतालों, जल पंपिंग स्टेशनों समेत कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में बिजली बहाल कर दी गई है. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम अभी भी जारी है. कराची में पावर कट से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए थे. पावर कट की वजह से कई इलाकों में वॉटर सप्लाई में दिक्कतें आईं.

पिछले साल भी गंभीर बिजली संकट

गौरतलब है कि पाकिस्तान (Pakistan) में पिछले साल अक्टूबर के महीने में गंभीर बिजली संकट (Pakistan Power Crisis) की स्थिति बनी थी. इस दौरान भी पावर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से करीब 12 घंटे तक कई शहरों में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए थे. बता दें कि पाकिस्तान मौजूदा वक्त में गंभीर आर्थिक और ऊर्जा संकट के दौर से गुजर रहा है.

ये भी पढ़ें;

Pakistan Economic Crisis: कंगाल पाकिस्तान के लिए एक और मुसीबत, इतने लाख लोगों की नौकरी खतरे में, शहबाज के लिए क्या कोई रास्ता बचा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget