एक्सप्लोरर

Imran Khan Arrest: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पीएम शहबाज शरीफ का देश के नाम संबोधन, 'जो असली दुश्मन नहीं कर पाया वो...'

Shehbaz Sharif News: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी और निजि संपत्ति को नुकसान पहुंचाना मुल्कदुश्मनी है.

Imran Khan Arrest: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद मचे बवाल को लेकर बुधवार (10 मई) को देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) के 75 साल के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था. एंबुलेंस से मरीजों को निकालकर आग लगाया गया. 75 साल में पाक का जो असली दुश्मन नहीं कर पाया वो उन लोगों ने कर दिखाया. मुल्क दुश्मन और दहशतर्गदों को चेतावनी देते हूं कि कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. 

शहबाज शरीफ ने अपने संबोधन में बार-बार इमरान खान को इमरान नियाजी कहकर संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इमरान के जालिम शासन में गिरफ्तारी हो जाती थी. इमरान के शासन में बदले की कार्रवाई होती थी. इमरान नियाजी की सरकार में चार सालों में मुकदमा नहीं, चेहरा देखा जाता था कि किसकों जेल भिजवाना है. इमरान नियाजी कहते थे कि कल एक विकेट गिरेगी, तो वो विकेट गिर जाती थी. 

"हमने कानून का सामना करने से मना नहीं किया"

पाकिस्तान के पीएम ने आगे कहा कि कई विपक्ष के नेता इमरान नियाजी की सरकार में जेल में थे. महज इल्जाम लगाने पर ही गिरफ्तारी हो जाती थी. राणा सनाउल्लाह पर 15 किलो हीरोइन डाल दी गई. हम और हमारे साथी नैब की पेशियां भुगत रहे हैं. हम पर जितने आरोप लगाए थे, उनमें से एक भी सही साबित नहीं हुआ. पाक ही नहीं ब्रिटेन से भी जांच कराई गई. ब्रिटेन की एजेंसी ने हमें क्लीन चिट दी. हमने कानून का सामना करने से कभी मना नहीं किया. कानून और अदालत के सामने हमेशा पेश होते रहे. 

"सरकारी-निजि संपत्ति को नुकसान पहुंचाना मुल्कदुश्मनी है"

शरीफ ने कहा कि सरकारी और निजि संपत्ति को नुकसान पहुंचाना मुल्कदुश्मनी है. इमरान नियाजी की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के एक मामले में हुई है. 60 अरब के मामले को कैसे लिफाफे में बंद करके, कैबिनेट से मंजूर कराया गया, ये एक संगीन सवाल है. किसी भी गिरफ्तारी पर हम खुशी का इजहार नहीं कर सकते. ये एक जिंदगी का तल्ख लमहा होता है जिसे हम गुजर हो चुके हैं. इमरान नियाजी और पीटीआई ने सरकारी और निजि संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर मुल्कदुश्मनी का जुर्म किया है. 

पाकिस्तान में हालात बेकाबू

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद पाकिस्तान के कई शहरों में बवाल शुरू हो गया था. इस दौरान खूब आगजनी और तोड़फोड़ की गई. कई लोगों के हताहत होने की भी खबर है. प्रदर्शनकारियों ने सेना के अधिकारियों के आवासों को भी निशाना बनाया है. पाकिस्तान की एक अदालत ने इमरान खान को बुधवार को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार दिया है. 

ये भी पढ़ें- 

Pakistan Army: गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा पाकिस्तान! हालात संभालने के लिए पूरे मुल्क में होगी फौज की तैनाती, परमाणु ठिकानों पर भेजे गए कमांडो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget