एक्सप्लोरर

Pakistan Army: गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा पाकिस्तान! हालात संभालने के लिए पूरे मुल्क में होगी फौज की तैनाती, परमाणु ठिकानों पर भेजे गए कमांडो

Pkaistan News: पाकिस्तान में पूर्व PM इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद मचा बवाल थम नहीं रहा. वहां हर शहर में हिंसा-आगजनी की खबरें आ रही हैं. इस बीच आर्मी तैनात किए जाने की सूचना भी आई है..

Pakistan Army Deployment: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में वहां के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के बाद से बवाल मचा हुआ है. जगह-जगह हिंसा और आगजनी हो रही है. ऐसा लग रहा है जैसे पाकिस्तान में सिविल वॉर छिड़ गया हो. हालात को नियं​त्रण में लेने के लिए वहां का सबसे बड़ा राज्य पंजाब फौज के हवाले कर दिया गया है. खबर है कि पाकिस्तान के सभी सूबों में पाकिस्तान आर्मी तलब की गई है.

बताया जा रहा है कि देर शाम पूरे पाकिस्तान के संवेदनशील स्थानों पर आर्मी तैनात कर दी जाएगी. आज बुधवार (10 मई) दोपहर को यहां पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में फौज तैनात कर दी गई. इनमें पंजाब आबादी के लिहाज से पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है. इसमें 36 जिले हैं. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद यहां से अधिक दूर नहीं है. पाकिस्तान की कुल सेना साढ़े 6 लाख है. जिसमें से आधी से ज्यादा सेना की तैनाती कराई जा सकती है.


Pakistan Army: गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा पाकिस्तान! हालात संभालने के लिए पूरे मुल्क में होगी फौज की तैनाती, परमाणु ठिकानों पर भेजे गए कमांडो

PTI में नंबर-2 और नंबर नेता-3 भी अरेस्ट

इमरान की अगुवाई वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के समर्थक इस्लामाबाद समेत रावलपिंडी, पेशावर, लाहौर आदि सभी बड़े शहरों में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. वे इमरान की गिरफ्तारी से खफा हैं.

उधर, पाकिस्तान पुलिस इमरान समर्थकों की धर-पकड़ में जुटी है. अब तक 1 हजार से ज्यादा PTI कार्यकर्ता-नेताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है. सरकार ने आदेश दिए कि इमरान के सहयोगी नेताओं शाह महमूद कुरैशी, खुर्रम नवाज, अली अवान, आमिर मुगल को भी गिरफ्तार किया जाए. जिसके बाद PTI में नंबर दो पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और नंबर तीन असद उमर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

कल यानी कि 9 मई की शाम को ही इमरान खान अल-कादिर ट्रस्ट स्कैम केस में गिरफ्तार किए गए थे. पाकिस्तानी रेंजर्स ने NAB (नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो) के आदेश पर ये गिरफ्तारी की थी.


Pakistan Army: गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा पाकिस्तान! हालात संभालने के लिए पूरे मुल्क में होगी फौज की तैनाती, परमाणु ठिकानों पर भेजे गए कमांडो

इमरान की पत्नी बुशरा को भी किया जाएगा गिरफ्तार?

पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक, अल कादिर ट्रस्ट घोटाला करीब 60 अरब पाकिस्तानी रुपए का है और इसका फायदा इमरान, पत्नी बुशरा बीबी और बुशरा की दोस्त फराह गोगी ने उठाया. ऐसे में जांच एजेंसी ने इमरान खान की पत्नी बुशरा के लिए भी गिरफ्तारी वॉरंट जारी करने की मांग की है. वहीं, इमरान को आज 10 मई को 8 दिन की फिजिकल रिमांड पर जांच एजेंसी को सौंप दिया है.

यह भी पढ़ें: इमरान खान की गिरफ्तारी से लेकर पाकिस्तान में जारी हिंसा तक, इन 10 सवालों के जवाब आपको जरूर जानना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget